फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjiv Chaturvedi CAT relief again

एम्स डिप्टी सेक्रेटरी संजीव को कैट से मिली राहत

Thu, 18 Jun 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jun 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
Sanjiv Chaturvedi CAT relief again

एम्स के पूर्व सीवीओ और वर्तमान में बतौर डिप्टी सेक्रेटरी एम्स में कार्यरत संजीव चतुर्वेदी को एक बार फिर सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) से राहत मिली है। संजीव की अर्जी को स्वीकार करते हुए कैट ने स्वास्थ्य मंत्रालय की उस पहल पर रोक लगा दी जिसमें मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि वित्त वर्ष-2014-15 का एसीआर फिर से लिखी जाएगी। कैट ने एक अप्रैल 2014 से 15 जुलाई 2014 तक के एसीआर दोबारा से लिखने अथवा रिव्यू करने से रोक लगा दी है। इसमें अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 28 मई को संजीव को एक पत्र लिखा गया था और एसीआर का पूरा परफॉर्मा भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि वित्त वर्ष-2014-15 का एसीआर दोबारा से लिखा जाएगा अथवा रिव्यू किया जाएगा। 16 जुलाई 2014 से 16 दिसंबर 2014 तक का संजीव का एसीआर तत्कालीन एम्स के डीडीए और वर्तमान एम्स निदेशक डॉ. एम सी मिश्रा ने लिख दी थी। इसके बाद उस दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. हर्षवर्धन को एसीआर लिखनी थी, लेकिन अभी तक एम्स से उस फाइल को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तक भेजी ही नहीं गई।
विज्ञापन


संजीव चतुर्वेदी की ओर से कैट में दाखिल याचिका में कहा गया कि जानबूझकर उनकी एसीआर लिखने में देरी की जा रही है और रोक कर रखा गया। जबकि कोई भी सक्षम अधिकारी किसी अधिकारी की एसीआर की फाइल को एक माह से ज्यादा समय तक नियमानुसार अपने पास नहीं रख सकता। नियमानुसार अपने मातहत कार्य करने वाले अधिकारी का एसीआर तभी लिखा जा सकता है जब वह अधिकारी कम से कम 90 दिनों तक उसकी देखरेख में कार्य कर चुका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed