{"_id":"5b5d5ed74f1c1b49748b7808","slug":"sandeep-marwah-has-been-honored-in-the-bavarian-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवेरियन संसद में संदीप मारवाह को किया गया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवेरियन संसद में संदीप मारवाह को किया गया सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
sandeep
भारत से हमारा बहुत ही प्यार भरा रिश्ता रहा है क्योकि यह एक शांतिप्रिय और सहयोगी देश रहा है और जब भी कोई भारतीय म्यूनिख आता है तो उसका दिल से स्वागत करते है। इस बार तो हमारी बवेरियन संसद ने ऐसे भारतीय को चुना है, जिसने अपनी पूरी जिन्दगी छात्रों का जीवन संवारने में लगा दी। यह कहना था वहां के संसद सदस्य डंकेल नॉरबर्ट का। जिन्होंने संदीप मारवाह को स्मारिका प्रस्तुत करते हुए यह शब्द कहे।
विज्ञापन
संदीप मारवाह जो कि पिछले 25 वर्षो से एशियन एकडेमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन चला रहे है, जिसके द्वारा हजारो बच्चे फिल्मी दुनिया में अपना परचम लहरा रहे है। इस अवसर पर बवेरिया सरकार के मंत्री, मार्कस सोडर ने कहा की संदीप मारवाह अंतरराष्ट्रीय स्तर में योगदान के लिए उच्चतम पुरस्कारों के हकदार है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता हंस शर्गर ने कहा, आज हम उन्हें सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। एम एस रेसेरी सेम ने कहा की भारत के लिए हमने हमेशा अपने दिल और देश दोनों खोल रखे है। डॉ दीपक नारवाल यूरोपीय आर्थिक सीनेटर, उलिच रिजर मिनिस्टर ऑफ इकनोमिक अफेयर, सुगंध राजा कंसुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया ने भी मारवाह से मुलाकात की।
विज्ञापन