फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Samajwadi Party spokesman Anurag Bhadauria released from prison

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया जेल से रिहा, लाइव डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता से हुई थी हाथापाई

Sun, 09 Dec 2018 03:52 PM IST
भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा Updated Sun, 09 Dec 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party spokesman Anurag Bhadauria released from prison
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ मारपीट के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया रविवार दोपहर नोएडा की लुक्सर जेल से रिहा हो गए।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र मिश्रा ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। जमानत के कागज लेकर सपा के नेता ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल पहुंचे। इन लोगों ने जेल प्रशासन को जमानत के कागज उपलब्ध कराएं। उसके बाद रविवार दोपहर अनुराग भदौरिया जेल से बाहर निकले। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने पीटीआई भाषा से कहा कि सेक्टर 16 ए स्थित चैनल में बहस के दौरान शनिवार को भाजपा प्रवक्ता ने सपा प्रवक्ता के ऊपर हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सत्ता के दबाव में भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर आनन-फानन में देर रात जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग इस मामले को सड़क से लेकर संसद तक उठाएंगे।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा,‘‘ भाजपा सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। हम अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। 

सपा सांसद ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है ।’’ गौरतलब है कि हाल ही में अनेक राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार दोपहर सेक्टर 16 ए में स्थित एक चैनल में लाइव डिबेट चल रही थी। 

इस डिबेट में भाजपा की तरफ से गौरव भाटिया अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे थे, जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से अनुराग भदौरिया अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे थे। बहस के दौरान दोनों में तीखी झड़प हो गई तथा देखते ही देखते दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। 

इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने थाना सेक्टर 20 में सपा प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं सपा प्रवक्ता ने भी भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सपा प्रवक्ता को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed