फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   samajwadi party and bahujan samaj party competition on loksabha elections

चुनावी दंगल में सपा-बसपा का तोडू अभियान

Sun, 02 Mar 2014 09:22 AM IST
एस.एस.अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
एस.एस.अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 02 Mar 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party and bahujan samaj party competition on loksabha elections

भले ही अभी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता न लगी हो, लेकिन सपा और बसपा में तोड़फोड़ शुरू हो गई है।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही सपा ने बसपा नेताओं को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल किया था, लेकिन चौबीस घंटे भी नहीं बीते और बसपा ने सपा नेता को अपनी पार्टी में शामिल करके करारा जवाब दे दिया है। तोड़फोड़ का यह सिलसिला और तेज होने की संभावना है।

शुक्रवार को सदरपुर में सपा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें छलेरा निवासी प्रेमचंद्र गौतम अपनी टीम के साथ सपा में शामिल हो गए।

बसपा ने सपा को दिया करारा जवाब

samajwadi party and bahujan samaj party competition on loksabha elections

प्रेमचंद्र बसपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी पत्नी छलेरा की ग्राम प्रधान भी हैं। निश्चित तौर से पार्टी को एक झटका लगा। 24 घंटे से भी कम समय में बसपा ने करारा जवाब दिया।

शनिवार को सेक्टर-52 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के खेल राज्य मंत्री रामकरण आर्य की तरफ से गौतमबुद्ध नगर में नियुक्त किए गए प्रतिनिधि अशोक यादव अपने साथियों के साथ बसपा में शामिल हो गए।

गौर करने वाली बात ये है कि गौतमबुद्ध नगर लोक सभा सीट पर फिलहाल बसपा का ही दबदबा है। पार्टी से सुरेंद्र सिंह नागर सांसद हैं। इसके अलावा गुर्जर बाहुल्य दादरी विधान सभा से सत्यवीर गुर्जर विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदल रही है यूपी की राजनीति!

samajwadi party and bahujan samaj party competition on loksabha elections

यही स्थिति जेवर विधान सभा क्षेत्र से है। वहां से वेदराम भाटी लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। दोनों सीटों पर गुर्जर मतदाताओं का संख्या सबसे अधिक मानी जाती है।

चूंकि अब प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई हैं। प्रदेश में सपा की बहुमत वाली सरकार है और पार्टी की तरफ से नरेंद्र भाटी को पिछले साल यूपी एग्रो का चेयरमैन बनाया गया और कुछ दिन बाद ही उन्हें लोक सभा प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया था। तभी से वह चुनावी अभियान छेड़े हुए हैं।

हालांकि, बसपा की तरफ से भी मौजूदा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर भले ही अभी विधिवत रूप से प्रत्याशी न बनाए गए हों, लेकिन प्रचार का काम वह काफी दिनों से कर रहे हैं।

विज्ञापन

'सपा नहीं करती तोड़फोड़'

samajwadi party and bahujan samaj party competition on loksabha elections

सपा के जिलाध्यक्ष फकीरचंद्र नागर ने कहा कि सपा कभी भी तोड़फोड़ में विश्वास नहीं रखती है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र गौतम ने पार्टी में आने की इच्छा जाहिर की थी। वह अपने लगभग 250 साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए थे।

वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती का कहना है कि काम करने वाले लोगों का बसपा में स्वागत है। पार्टी में लोगों को इज्जत दी जाती है।

शनिवार को अशोक यादव अपने 300 साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं। इसमें सभी समुदाय के लोग हैं। पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed