{"_id":"68efcb0a6f3c36290f079fd9","slug":"sale-of-platform-tickets-banned-at-these-five-railway-stations-in-delhi-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: दिल्ली के इन पांच रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक, इसलिए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: दिल्ली के इन पांच रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक, इसलिए लिया फैसला
Thu, 16 Oct 2025 01:54 AM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
New Delhi Railway Station
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे ने आगामी दिवाली और छठ के त्योहारों के कारण भारी भीड़ को देखते हुए 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक पांच स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री रोक दी है। जिन स्टेशनों पर यह नियम लागू होगा, उनमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर भीड़भाड़ को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, अशिक्षित, महिला यात्रियों के साथ आने वाले लोग प्लेटफार्म टिकट के लिए पूछताछ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन