Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saket car showroom fire people jump building

दिल्ली: साकेत कोर्ट के पास कार शोरूम में भीषण आग, कई कार जलकर राख; सात लोग घायल; 15 का रेस्क्यू; देखें वीडियो

Fri, 06 Nov 2026 04:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 04:52 PM IST
सार

इस भयानक हादसे में जान बचाने की जद्दोजहद में कुछ लोगों को शोरूम की इमारत से नीचे कूदना पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
saket car showroom fire people jump building
साकेत स्थित कार शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शुक्रवार को किआ कार के एक शोरूम में भीषण आग लगने से कई वाहन जलकर खाक हो गए और सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में फंसे करीब 12 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


Trending Videos

पुलिस ने ली शोरूम की तलाशी
उप जिलाधिकारी (एसडीएम) लक्ष्य सिंघल ने  बताया किआग पर काबू पा लिया गया है और इमारत के अंदर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कोई अन्य व्यक्ति फंसा तो नहीं है या किसी की मौत तो नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में सात लोग घायल
सिंघल ने कहा कि दोपहर करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित किआ शोरूम में आग लग गई है। अग्निशमन विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। एसडीएम और थाना प्रभारी (एसएचओ) भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार को मैक्स अस्पताल और तीन को मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सीढ़ियों के सहारे बचाए गए 12 से 15 लोग
सिंघल के अनुसार, इमारत से करीब 12 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए आसपास की इमारतों के सहारे सीढ़ियां लगाई गईं। बचाव अभियान में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है। किसी के हताहत होने की आशंका को खारिज करने के लिए इमारत की तलाशी ली जा रही है।

मौके पर पहुंची थीं 10 दमकल की गाड़ियां
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में अग्निशमन विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एंबुलेंस सेवाओं और कैट्स की टीमें शामिल हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद शुरुआत में दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई टीमों को तैनात किया गया।

आसमान में काले धुएं का गुबार
शोरूम से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया, जो आसमान में काफी ऊंचाई तक फैल गया और दूर-दूर तक नजर आया। शोरूम में खड़ी कई कारें आग की चपेट में आ गईं और परिसर में आग फैल गई। हादसे के बाद शोरूम के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजर रहे कई लोग रुककर अपने मोबाइल फोन से आग की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। आसपास की सड़क पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को वहां से हटाकर आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुगम बनाई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed