फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saints starts hunger strike to save Yamuna at delhi

‘प्रधानमंत्री जी यमुना को भी बचाइए’

Tue, 03 Jun 2014 02:51 AM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
Saints starts hunger strike to save Yamuna at delhi

नई दिल्ली। ‘प्रधानमंत्री जी जल्द ही विश्व पर्यावरण दिवस आने वाला है। आपके पास यह संदेश पहुंचाने दिल्ली आया हूं कि यमुना दिल्ली का दिल है और करोड़ों लोगों का जीवन-मरण इससे जुड़ी है।

विज्ञापन


जिस तरह से गंगा की स्वच्छता के लिए आप आगे आए हैं, उसी तरह से आपको यमुना के लिए भी आगे आना चाहिए। निरंतर मैली हो रही यमुना को बचाइए’।

वृंदावन से यमुना की स्वच्छता की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे संत लाल बाबा ने आईटीओ पुल के समीप अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन

इलाहाबाद के संगम से जुड़ा मामला

Saints starts hunger strike to save Yamuna at delhi

यमुना बचाओ अभियान के तहत बाबा ने वजीराबाद से लेकर मथुरा और इलाहाबाद स्थित संगम तक यमुना के प्रवाह को बेहतर करने की मांग की।

सोमवार को आईटीओ पुल पर उन्होंने घर से लाई गई पूजन सामग्री और गंदगी को यमुना में नहीं डालने को लेकर लोगों को सचेत किया।

उनके द्वारा लोगों को सचेत करने का असर था कि पूजन सामग्री अथवा कूड़े को लोग आईटीओ पुल पर यमुना में डालने के बजाय यहां रखे गए पुष्पांजलि प्रवाह रथ में डाल रहे थे।

...तब तक भूख हड़तान खत्म नहीं करेंगे

Saints starts hunger strike to save Yamuna at delhi

बाबा की ओर से वहां दिल्लीवासियों की जागरूकता के लिए पोस्टर भी लगाया गया है। पोस्टर पर यमुना में फूल और कूड़ा न डालो, यमुना में गिरने वाले नाले बंद हो के संदेश दिए गए हैं।

साथ ही यमुना सुरक्षा के लिए टॉस्क फोर्स गठित किए जाने की मांग भी की गई है। उन्होंने बताया कि यमुना को प्रदूषण  मुक्त करने का उनका लक्ष्य है। जब तक यह पूरा नहीं हो जाता है, तब तक उनकी भूख हड़ताल नहीं खत्म होगी।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनसे आस बंधी है कि गंगा के साथ ही यमुना भी स्वच्छ और निर्मल होगी। यमुना में गिरते नाले बंद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed