फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saina said, join Games women for fit.

फिट रहने के लिए खेलों से जुड़ें महिलाएं : सायना

Thu, 25 Dec 2014 01:47 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Thu, 25 Dec 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
Saina said, join Games women for fit.

‘स्पोर्ट्स सिर्फ पुरुषों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए खेलों से जुड़ना चाहिए। महिलाओं के लिए रोजाना कम से कम 20 मिनट व्यायाम जरूरी है, जिसे वह खेलों के जरिए पा सकती हैं।’ यह कहना है विश्व में चौथे नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का। बुधवार को वह देश में अपनी पहली बैडमिंटन अकादमी लांच करने के लिए हॉट सिर्टी आइं थीं।

विज्ञापन


अभयखंड स्थित गौड़ बिजनेस पार्क में अकादमी लांच करते हुए सायना ने महिलाओं की फिटनेस पर जोर दिया। सायना ने कहा कि देश में बैडमिंटन में बहुत टैलेंट है। हर घर में लोग बैडमिंटन खेलते हैं, लेकिन सही ट्रेनिंग के साथ वे इसे करियर के तौर पर भी अपना सकते हैं।
विज्ञापन


टैलेंट को निखारने के लिए अकादमी में सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्म मिलेगा।  साइना ने कहा कि वह अपनी पहली बैडमिंटन अकादमी की शुरुआत पर खुश हैं और खिलाड़ी के तौर पर चाहती हैं कि सभी फिट रहें, जिसका सबसे आसान तरीका खेल ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गौड़ संस इंडिया के एमडी मनोज गौड़ ने कहा कि स्पोर्ट्स अकादमी के साथ दिल्ली-एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स फैसिलिटी मुहैया कराने का लक्ष्य है।

उन्होंने सायना नेहवाल का धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपनी बैडमिंटन अकादमी के शुभारंभ के लिए गौड़ सिटी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को चुना।

 उन्होंने बताया कि 18 एकड़ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन अकादमी के साथ ही दिन-रात का क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल फील्ड, एथलेटिक ट्रैक, बॉस्केट बॉल और वॉलीबाल कोर्ट है।


साथ ही गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में रिंग बॉक्सिंग, शूटिंग रेंज और वुडेन बास्केट बॉल कोर्ट भी हैं। बैडमिंटन अकादमी ग्रेटर नोएडा  में18 एकड़ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अभय खंड स्थित गौड़ बिजनेस पार्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed