कल से तिहाड़ में होगी सहारा की बिजनेस डील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ में इन दिनों बिल्कुल अलग तरह का माहौल है। पहली बार यह बड़ी-बड़ी बिजनेस डीलों का गवाह बनने जा रहा है, जिसके लिए देश की सबसे हाई प्रोफाइल जेल में जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं।
ये तैयारियां देश के बड़े औद्योगिक घराने सहारा के व्यापारिक कार्यों के लिए चल रही हैं। दरअसल सुब्रत रॉय को तिहाड़ से ही बिजनेस करने की सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिल जाने के बाद से ही यहां तमाम तैयारियां की जा रही हैं।
ये तैयारियां अब अपने आखिरी पड़ाव पर हैं क्योंकि मंगलवार से यहां सहारा का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू हो जाएगा।
हाईटेक है व्यवस्था
जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह तिहाड़ जेल के प्रशासन को पांच अगस्त से दस दिनों के लिए कांफ्रेंस रूम को ही जेल में तब्दील करने का आदेश दे, जिसके लिए एक कॉन्फ्रेंस रूम और उसके साथ अटैच बाथरूम तैयार किया गया है।
सहारा यहां से दस कार्य दिवसों में सुबह छह से रात आठ बजे तक संपत्ति की बिक्री को लेकर चर्चा कर सकेंगे। अदालत ने सहारा को उनके दो सचिवों और एक तकनीकी जानकार की भी सेवाएं लेने की अनुमति दी है।
हालांकि यह भी साफ किया कि यह लोग उनके साथ आठ बजे रात के बाद नहीं रह सकेंगे। अदालत ने अपने आदेश में यह भी साफ किया कि वाई-फाई सुविधा, मोबाइल फोन, लैंडलाइन फोन और प्रिंटर आदि का खर्च आदि भी सहारा से ही वसूला जाएगा।