फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sage creeps obscenity of unconscious woman

ढोंगी साधु महिला को बेहोश कर की अश्लील हरकत

Sun, 09 Mar 2014 05:03 PM IST
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
Sage creeps obscenity of unconscious woman

ग्रेटर नोएडा की महिला को बेहोश कर अश्लील हरकत का प्रयास कर रहे एक ढोंगी साधु की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


पिटाई से वह बेहोश हो गया और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक आरोपी होश में नहीं आया था।

तुगलपुर में साधु के वेश में आया एक शख्स महिला के घर में घुस गया। उसे घर में घुसते हुए एक पड़ोसी ने देख लिया। उधर, घर में घुसे शख्स ने महिला को प्रसाद का लड्डू दिया।

लड्डू खाते ही उड़ गए होश और...

Sage creeps obscenity of unconscious woman

लड्डू खाते ही महिला बेहोश हो गई और इसका फायदा उठाते हुए ढोंगी ने महिला के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।

इस बीच पड़ोसी महिला ने ढोंगी साधु के बारे में परिजनों और ग्रामीणों को जानकारी दी।

जिसके बाद ग्रामीण एकत्र होकर पीड़ित महिला के घर में घुस गए। उन्होंने रंगे हाथों आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इतना पीट दिया कि...

Sage creeps obscenity of unconscious woman

लोगों की पिटाई से वह बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ढोंगी साधू को हिरासत में लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी प्रवीण यादव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed