हिमांशी से मुलाकात के सात महीने पहले सागर को हुआ था ‘लव’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे डॉक्टर सागर को हिमांशी से पहली मुलाकात के सात माह पहले ही किसी से ‘प्यार’ हुआ था। सागर ने दोस्तों को इसकी जानकारी फेसबुक के जरिए दी थी।
फेसबुक पर पोस्ट कर सागर ने लिखा था कि ‘आई एम इन लव।’ अब पुलिस सागर के इस लव कनेक्शन के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
पुलिस को दिए गए बयानों में हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप और ससुर नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि हिमांशी और सागर की पहली मुलाकात जनवरी 2013 में हुई थी।
सागर की जिंदगी में शादी के बाद कोई दूसरी लड़की तो नहीं आ गई थी
इससे पहले नरेंद्र कश्यप और हीरालाल कश्यप ही एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में 26 मई 2012 में सागर द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए ‘आईऱ् एम इन लव’ वाले स्टेटस के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
सूत्रों की मानें तो इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि सागर की जिंदगी में शादी के बाद कोई दूसरी लड़की तो नहीं आ गई थी, जो इन दोनों के बीच झगडे़ का कारण बनी हो।
जेल जाने से पहले सागर ने बताया था कि हिमांशी ने मौत से पहले उसे 10 बजकर 53 मिनट पर कॉल कर ‘आई लव यू’ बोला था। 54 सेकेंड की उस आखिरी कॉल के दौरान वह अलग अंदाज में बात कर रही थी।
सागर ने आखिरी कॉल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है
पुलिस को शक है कि सागर ने आखिरी कॉल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। बता दें कि छह अप्रैल को बदायूं के बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी हिमांशी का शव संजय नगर स्थित उसकी ससुराल में मिला था।
गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में लग्जरी कार न मिलने पर हिमांशी की हत्या की गई है।
उधर, सांसद नरेंद्र कश्यप का कहना था कि हिमांशी ने आत्महत्या की है।