फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   safdarjung hospital opd for senior citizens to be open on sunday too

एम्स के बाद अब सफदरजंग में भी बुजुर्गों के लिए अलग से ओपीडी, रविवार को भी होगा इलाज

Sat, 27 Jul 2019 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jul 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
safdarjung hospital opd for senior citizens to be open on sunday too
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में एम्स के बाद अब सफदरजंग अस्पताल के मुख्य परिसर में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से ओपीडी शुरू होने जा रही है। आगामी 28 जुलाई से हर रविवार सफदरजंग अस्पताल के करीब पांच विभागों के दो दर्जन से अधिक डॉक्टर बुजुर्गों के लिए ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


इसमें मेडिसिन, जरनल सर्जरी और ईएनटी के अलावा आंख और हड्डी रोगों से जुड़े डॉक्टर भी शामिल होंगे। ओपीडी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, इसके लिए पंजीयन की सुविधा सुबह नौ से 11:30 बजे तक रहेगी। कोई समस्या होने पर यह मरीज सप्ताह के बाकी दिनों में भी संबंधित विभाग की ओपीडी में उपचार करा सकते हैं।
विज्ञापन

 
बुजुर्ग मरीजों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक दवाओं के काउंटर भी खुले रहेंगे। लैब और रेडियोलॉजी से जुड़ी जांचें अस्पताल के आपातकालीन ब्लॉक में हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बुजुर्गों की ओपीडी सेवा के साथ सफदरजंग अस्पताल में कैथ लैब, लिथोट्राप्सी मशीन का भी उद्घाटन करेंगे। इस मशीन के जरिए बगैर सर्जरी किडनी से पथरी निकाली जा सकती है। इसके अलावा अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में हाल ही में लगी एमआरआई मशीन भी शुरू होगी।

एम्स में सप्ताहभर अलग से व्यवस्था
बुजुर्गों को विशेष चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने की दिशा में एम्स कई वर्षों से काम कर रहा है। यहां बुजुर्गों के लिए सप्ताह भर अलग से ओपीडी की व्यवस्था है। जीरिएट्रिक विभाग में हर दिन 150 से 250 मरीजों का उपचार हो रहा है। इतना ही नहीं नए प्लान के अनुसार एम्स मस्जिद मोठ इलाके में बुजुर्गों के लिए 200 बिस्तर का नया अस्पताल भी खोल रहा है।

जिसका नाम राष्ट्रीय एजिंग संस्थान होगा। इसके निर्माण का करीब 60 फीसदी कार्य भी पूरा हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भी बुजुर्गों के लिए अलग से ओपीडी सेवा शुरू की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed