{"_id":"5da630218ebc3e93cd66c3e1","slug":"safdarjung-hospital-doctor-arrested-in-misbehave-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली:सफदरजंग अस्पताल का डॉक्टर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली:सफदरजंग अस्पताल का डॉक्टर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार
Wed, 16 Oct 2019 06:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल के सर्जन ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। आरोपी फोटो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने डॉक्टर के दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता दवाइयों का प्रचार करने वाले कंपनी में फील्ड सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात है। उसे कंपनी की तरफ से कंपनी की दवाइयों के बारे में बताने के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में बी. फार्मा की पढ़ाई कर चुकी युवती की मुलाकात लखनऊ निवासी जनरल सर्जन डॉक्टर रवि प्रकाश वर्मा से हुई। जल्द ही जान-पहचान मुलाकात में बदल गई। वह एक दिन युवती को कॉफी पिलाने अस्पताल से बाहर ले गए। धीरे-धीरे युवती का डॉक्टर के घर आना-जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने उसे कहा कि उसे सरकारी नौकरी के लिए और पढ़ाई करनी चाहिए और वह उसकी तैयारी करा देंगे। डॉ. रवि एमसीएच कोर्स कर रहे थे और रहने के लिए अर्जुन नगर में कमरा ले रखा है। आरोप है कि 10 मई को आरोपी युवती को पढ़ाई करवाने के बहाने अपने कमरे पर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसके बाद युवती बेहोशी की हालत में आ गई। इस दौरान डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो भी खींच ली।
आरोप है कि इन फोटो के आधार पर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा और धमकी देता रहा कि किसी को कुछ बताया तो वह फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती ने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बावजूद डॉक्टर युवती को फोन करता रहा। इस पर पीड़ता ने 13 अक्तूबर को सफदरजंग एंक्लेव थाने में शिकायत दी।