फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Safarnama' will introduce historical heritage of the capital

राजधानी की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराएगा ‘सफरनामा’

Mon, 16 Sep 2019 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2019 05:25 AM IST
सार

  • दिल्ली सरकार द्वारा तैयार कराए गए इस ऐप को मंगलवार को लांच किया जाएगा
  • इसके जरिए आपको सफर के दौरान ही राजधानी को नए तरीके से जानने और समझने का मौका मिलेगा
  • इस ऐप में राजधानी की ऐतिहासिक धरोहरों को लेकर देश विदेश से तमाम जानकारियां जुटाई गई हैं 

विज्ञापन
'Safarnama' will introduce historical heritage of the capital
Red Fort-Dalmia Group

विस्तार

आप राजधानी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू होना चाहते है लेकिन आपके पास समय नहीं है तो ‘सफरनामा’ मोबाइल ऐप आपकी मदद करेगा। दिल्ली सरकार द्वारा तैयार कराए गए इस ऐप को मंगलवार को लांच किया जाएगा। इसके जरिए आपको सफर के दौरान ही राजधानी को नए तरीके से जानने और समझने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


इस ऐप में राजधानी की ऐतिहासिक धरोहरों को लेकर देश विदेश से तमाम जानकारियां जुटाई गई हैं। ऐप को फोन में डाउनलोड करने के बाद आप जिस स्थान से भी गुजरेंगे वहां के ऐतिहासिक स्थल की जानकारी आपके मोबाइल पर पॉप अप के जरिए आएगी। इसके लिए यह ऐप आपके मोबाइल की जीपीएस लोकेशन का इस्तेमाल करेगा। 
विज्ञापन


मान लीजिए आप तुगलकाबाद क्षेत्र से गुजर रहे हैं तो वहां की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी आपके मोबाइल पर पॉप अप करेगी जिसे आप सफरनामा ऐप के जरिए विस्तार से पढ़ सकेंगे। यदि आप चांदनी चौक से गुजर रहे हैं तो यहां की कई ऐतिहासिक हवेलियों व धरोहरों की जानकारी यह ऐप आपके मोबाइल पर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऐप में उन इमारतों व धरोहरों की जानकारी भी मिलेगी जो दफन हो चुकी है लेकिन उनसे जुड़े किस्से व इतिहास चर्चाओं है। इस प्रोजेक्ट को आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटी रिसर्च काउंसिल और लैंकास्टर यूनिवर्सिटी के सहयोग से पूरा किया गया है। इसमें इनटैक दिल्ली चेपटर व सेंटर फोर कम्यूनिटी नोलेज अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की भी मदद ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed