फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sadhvi Prachi said no mosque should be built in country on the name of looter

साध्वी प्राची बोलीं, लूटने वाले के नाम पर देश में कहीं न बने मस्जिद

Wed, 20 Nov 2019 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Prachi said no mosque should be built in country on the name of looter
साध्वी प्राची
हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि देश को लूटने वाले बाबर के नाम पर देश में कहीं भी मस्जिद नहीं बननी चाहिए। उन्होंने जेएनयू मामले में भी देश को बांटने वाले लोगों की जांच करने और उन्हें जेल में डाले जाने की बात कही।
विज्ञापन


साध्वी प्राची मंगलवार को मेरठ से दिल्ली जाते समय भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश जैन के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। राममंदिर निर्माण पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उनके साथ-साथ लाखों लोगों का सपना साकार हो गया है। 
विज्ञापन


पुनर्विचार याचिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आक्रमणकारी बाबर के नाम की मस्जिद देश में कहीं भी नहीं बननी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को दृष्टिगत रखते हुए सभी पहलुओं और पक्षों को सुनकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है जिसका सभी ने स्वागत भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी प्राची ने जेएनयू मामले में भी छात्रों के ख़िलाफ़ जांच की मांग करते हुए कहा कि आखिर वे कौन सी आज़ादी चाहते हैं, कसाब वाली, बुरहान बानी वाली या फिर अफजल वाली आजादी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नवीन जायसवाल, गौरव जैन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed