#SabkeRam: अमर उजाला के साथ आप भी मनाएं दीपोत्सव, राम ज्योति जलाकर साझा करें फोटो और वीडियो
#SabkeRam और #AmarUjala हैश टैग के साथ दीपोत्सव की तस्वीरें और वीडियो हमारे सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करिए। आप अपनी पोस्ट हम तक हमारे फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेज सकते हैं।
विस्तार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के साथ ही 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। अमर उजाला ने 22 जनवरी यानी आज शाम को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया था। आप भी हमारी इस मुहिम में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको #SabkeRam और #AmarUjala हैश टैग के साथ राम ज्योति की तस्वीरें और वीडियो हमारे सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करिए। आप अपनी पोस्ट हम तक हमारे फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट से भेज सकते हैं। वहीं पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट में देशवासियों से अपने-अपने घरों में रामज्योति प्रज्वलित कर भगवान राम का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने इस अपील के साथ राम मंदिर के अनुष्ठान वाली वीडियो भी शेयर की है।
विज्ञापन

A post shared by Chandrika || Yoga ▪️ Travel ▪️ Wellness || (@chandrika_sharma_)