{"_id":"59b608714f1c1be37f8b5d77","slug":"ryan-school-murder-pradyuman-father-demands-parallel-cbi-probe-to-move-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI जांच के लिए प्रद्युम्न के पिता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, रायन के दो अफसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI जांच के लिए प्रद्युम्न के पिता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, रायन के दो अफसर गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
ryan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युमन ठाकुर की मौत के बाद विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए गुरुग्राम के रायन इंटरनैशनल स्कूल में तैनात पुलिस की गई है। वहीं प्रद्युम्न पिता बच्चे की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मृतक के पिता का कहना है कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट प्रशासन की गड़बड़ी की ओर इशारा करती है, इससे मैं संतुष्ट नहीं हूं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मामले में रायन इंटरनैशनल स्कूल के 2 बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सोहना रोड सदर पुलिस स्टेशन के SHO को भी निलंबित किया गया है। और गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर का कहना है कि मामले की तेजी के साथ जांच की जा रही है। बताते चलें कि मामले में अब तक आरोपी कंडक्टर अशोक समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गुरुग्राम रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सभी कैंपसों को आज और कल बंद रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें- प्रद्युम्न केस: टूटी मिली स्कूल की बाउंड्री, CCTV भी खराब, SIT को मिलीं कई गड़बड़ियां
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रायन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या की जांच कर रही तीन सदस्यों की एसआईटी टीम ने अपनी जांच में कई गड़बड़ियां पाई है। एसआईटी टीम ने सीसीटीवी लगाने में गड़बड़ी पाई है। कैमरों को ठीक से इंस्टॉल नहीं किया गया था। इसके अलावा कर्माचारियों के लिए अलग से टॉयलेट की व्यवस्था भी नहीं है। स्कूल में रखे गए कर्मचारियों का ठीक तरीके से पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया है।
रिपोर्ट में सामने आया है कि स्कूल की बाउंड्री भी टूटी हुई थी और टॉयलेट बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं थे। एसआईटी द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद गुरुग्राम के डीसी ने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को पत्र लिखकर हरियाणा स्कूल शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्कूल को नोटिस भेजा गया है और 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है।