फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ryan international school starts bjp membership drive for students and teachers

दिल्ली के स्कूल में बीजेपी का सदस्यता अभियान

Wed, 18 Mar 2015 07:58 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Ryan international school starts bjp membership drive for students and teachers

दिल्ली का एक नामी स्कूल इन दिनों बीजेपी में सदस्यता लेने के लिए अभियान चला रहा है। यह स्कूल अपने टीचरों और विद्यार्थियों को बीजेपी की सदस्यता लेने के लिए कह रहा है।

विज्ञापन


हालांकि स्कूल प्रशासन कह रहा है कि यह अभियान स्वैच्छिक है। लेकिन शिक्षकों और बच्चों का कहना है कि ये सच नहीं है। कुछ शिक्षकों ने तो दावा किया है कि उनकी सैलरी भी रोक ली गई, जब तक वो बीजेपी में सदस्यता न ले लें।
विज्ञापन


हम बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि दिल्ली के रोहिणी में स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल है। यह दिल्ली का एक बहुत ही प्रतिष्ठित और टॉप क्लास का स्कूल है।

स्कूल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर दिल्ली सरकार ने आज रयान इंटरनेशनल स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपमुख्यमंत्री ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए डिप्टी डायरेक्टर लेवल के अफसर को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल ने दी सफाई

Ryan international school starts bjp membership drive for students and teachers

वहीं रयान इंटरनेशनल स्कूल की सीनियर एक्जीक्यूटिव सुधा सिंह का इस पूरे मामले में कहना है कि हमारा स्कूल एक ऐसी जगह है जहां हम उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने में विश्वास रखते हैं।

सुधा सिंह ने बुधवार को मीडिया में आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल का ऐसा कोई भी मकसद नहीं था‌ कि वो कोई बीजेपी का आंदोलन चलाएं। हमारा तो स्वच्छ भारत का अभियान था जिसमें हमने अपने स्टाफ को शामिल किया था।

उन्होंने बच्चों और शिक्षकों के वॉट्सऐप नंबर पर आ रहे मैसेजों के बारे में कहा कि ऐसे किसी मैसेज को सही नहीं माना जा सकता।

वॉट्सऐप पर आ रहे मैसेज

Ryan international school starts bjp membership drive for students and teachers

इस बारे में पूछने पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रेस पिंटो ने इस बात की पुष्टि की है कि स्कूल में सदस्यता अभियान चलाया गया। लेकिन वह कहती हैं कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक है। किसी पर ‌इसके लिए कोई दबाव नहीं है।

पिंटो ने ये भी कहा कि यह दुख की बात होगी अगर स्टाफ ये बोल रहे हैं कि उन्हें बीजेपी की सदस्यता लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। स्कूल ने कभी भी किसी टीचर या बच्चे से बीजेपी की सदस्यता नहीं लेने को कहा है। वहीं दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलजीत सहरावत ने बताया कि पिंटो अब मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव हैं।

शिक्षकों, बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी ये बात कही है कि उन्हें वॉट्सऐप मैसेज मिले हैं जिनमें बीजेपी की सदस्यता लेने के लिए एक टोल फ्री नंबर 18002662020 दिया गया है। इस नंबर पर कॉल करने पर उसके रिप्लाई में एक मैसेज आता है, जिसमें बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता का नंबर आता है। इसका मतलब कि आप बीजेपी के सदस्य हो गए।

हर एक को 10 और बीजेपी सदस्य बनाना है

Ryan international school starts bjp membership drive for students and teachers

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह मेंबरशिप नंबर स्कूल के मैनेजमेंट और उच्च पदाधिकारियों को बताना होता है। रयान के ‌ही एक स्टाफ का कहना है कि स्कूल के माली से लेकर सीनियर शिक्षकों तक सभी को 10-10 सदस्यों को बीजेपी से जोड़ने को कहा है।

इस स्टाफ का ही दावा है कि बीजेपी की सदस्यता के लिए स्कूल में फॉर्म बांटे गए हैं और पार्टी का टोलफ्री नंबर वॉट्सऐप के ‌ जरिए भेजा जा रहा है।

एक बच्चे के अभिभावक ने कहा कि मेरी बेटी ने बताया कि उसके स्कूल में सदस्यता फॉर्म बांटे गए हैं। पिछले हफ्ते उसके क्लास टीचर की तरफ से पैरेंट्स के लिए बनाया गए वॉट्सऐप ग्रुप पर हमसे टोलफ्री नंबर पर कॉल करने और रजिस्टर करने को कहा गया।

शुरूआत में उन्होंने सोचा कि ये स्कूल के बारे में कुछ होगा लेकिन बाद में पता चला कि यह बीजेपी की सदस्यता के बारे में है और हम रजिस्टर नहीं करना चाहते थे।

देशभर की ब्रांचों में चर रहा है अभियान

Ryan international school starts bjp membership drive for students and teachers

दिल्ली में ही स्थित स्कूल के अन्य ब्रांचों के कुछ टीचरों ने बताया कि सदस्यता अभियान के बारे में सुबह की एसेंबली में घोषणा की गई थी। शिक्षकों ने बताया कि उनकी मार्च की सैलरी रोक ली गई थी और उनसे फॉर्म भरकर देने के लिए कहा था।

फॉर्म भरकर देने पर ही उनकी सैलरी देने की बात कही गई थी। ये बात रयान स्कूल के मयूर विहार ब्रांच की एक टीचर ने बताई। वहीं वसंत कुंज और रोहिणी ब्रांच के टीचरों ने भी यही बात कही है।

रयान स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक देशभर में स्कूल के 133 ब्रांच हैं जिनमें दो लाख से भी ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। इस ग्रुप का पहला स्कूल 1976 में मुंबई में खुला था। रोहिणी ब्रांच के एक स्टाफ ने बताया है कि यह मेंबरशिप अभियान रयान ग्रुप के हर स्कूल में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed