{"_id":"40c4dcfdddedeeaa56dd1ffdb5bd920f","slug":"rupantaran-program-occurred-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपान सुधारिए, रंगत संवारिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपान सुधारिए, रंगत संवारिए
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Feb 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं कामकाजी हो या घरेलू दोनों ही जगह वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिम्मेदारियों के निर्वहन में सेहत को नजर अंदाज करती रहती हैं। इसका नतीजा शारीरिक, मानसिक और सौंदर्य संबंधी समस्याओं के रूप में सामने आता है।
विज्ञापन
इन समस्याओं को दूर करने के लिए ‘अमर उजाला रूपांतरण क्लब’ ने शनिवार को गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में हेल्थ एंड ब्यूटी वर्कशाप आयोजित की।
वर्कशाप में स्त्री रोग विशेषज्ञ, ब्यूटी, नैचुरोपैथी, एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट मौजूद रहे। संतोष मेडिकल कालेज की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना अग्रवाल ने कहा कि पूरी जिंदगी महिलाओं को दंश झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
गर्भ में रहते भ्रूण हत्या का डर, गर्भपात से सेहत पर बुरा असर होता है। अधिकतर महिलाओं में कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, खून और कैल्शियम की कमी की शिकायत रहती है। नैचुरोपैथ डा. पीके वर्मा से महिलाओं ने छरहरी काया के टिप्स लिए।
विज्ञापन
ब्यूटी एक्सपर्ट अनुभूति सैनी, डा. नीरू, नैचुरोपैथ डा. पीके वर्मा, टैरो कार्ड रीडर हिना चौधरी और स्प्रिचुअल हीलर अमित चौधरी ने क्लब की सदस्याओं की जिज्ञासाओं को शांत किया।
संतोष मेडिकल कालेज के डा. प्रदीप मौजूद ने भी जानकारी दी। सीमा सिंघल और नमिता भल्ला रूपांतरण प्रतियोगिता की विजेता बनीं। कार्यक्रम में केंट आरओ और ताजा चाय का विशेष सहयोग रहा।