{"_id":"5b71b98e42c7926ff86f27a8","slug":"rumor-of-child-eaten-by-nigro-in-west-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियाई युवक के बच्चे खाने की अफवाह से हंगामा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरियाई युवक के बच्चे खाने की अफवाह से हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नाइजीरियाई युवक ने छत से लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के निहाल विहार स्थित चंद्र विहार इलाके में एक नाइजीरियाई युवक के बच्चे को खाने की अफवाह के बाद हंगामा हो गया। भीड़ उस मकान के पास पहुंच गई। डर की वजह से नाइजीरियाई युवक चार्ल्स छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चार्ल्स ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घायल विदेशी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुछ ही देर में किसी ने इलाके में नाइजीरियाई युवक के छत से कूदने का वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इसमें संदेश लिखा गया था कि नाइजीरियाई युवक ने बच्चे को खा लिया है। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने इलाके में घूमकर लोगों को समझाया और और वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि उन्हें पति-पत्नी के बीच झगड़े की कॉल मिली थी। जब पुलिस पहुंची तो चार्ल्स दूसरी मंजिल पर चढ़ गया और पुलिस से बचने के लिए उसने छलांग लगा दी। पुलिस ने उसके साथ रहने वाली युवती को बुलाकर पूछताछ की।
Trending Videos
युवती ने बताया कि वह चार्ल्स के साथ लिवइन में रह रही है। विवाद होने पर पुलिस को सूचना दे दी। युवती ने चार्ल्स के खिलाफ कोई भी शिकायत करने से मना कर दिया। इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
जिसमें संदेश लिखा गया कि नाइजीरियन युवक ने पश्चिम दिल्ली में एक बच्चे को खा लिया है और उसे पकड़ने पहुंची पुलिस को देखकर उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी है।
जिसमें संदेश लिखा गया कि नाइजीरियन युवक ने पश्चिम दिल्ली में एक बच्चे को खा लिया है और उसे पकड़ने पहुंची पुलिस को देखकर उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी है।