गोवंश काटने के शक में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, 5 के खिलाफ FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में जटपुरा नहर के पुल पर मंगलवार रात गोवंश काटने के शक में बजरंग दल के कार्यकर्तओं ने कुछ लोगों की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने ले आई।
पुलिस को मौके से बेहोश हालत में एक गोवंश भी मिला। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता रामसेवक पुत्र ओमप्रकाश निवासी खनौदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली थी।
सूचना देने वाले ने बताया था कि कुछ लोग जटपुरा नहर पुल के पास एक गोवंश को छुरी व चाकू से काट रहे हैं।
पांचों के खिलाफ एफआईआर
सूचना पर बजरंगदल के कार्यकर्ता पहुंच गए। मौके से प्रकाश पुत्र खुशहाली निवासी गांव खनौदा, कुंवरपाल पुत्र रामचंद्र और चंद्रहास पुत्र यादराम निवासी बिरौली थाना अनूपशहर मिले। मौके पर एक गोवंश बेहोशी की हालत में था।
तीनों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ खनौदा निवासी जवाहर लाल शर्मा पुत्र सुखीराम और हरप्रसाद पुत्र तुकीराम भी थे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
वहीं, कुंवरपाल पुत्र रामचंद्र निवासी बिरौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके साथ जटपुरा निवासी सुनीत पुत्र ज्ञानेंद्र, संदीप पुत्र राजेंद्र, महेश पुत्र सोमवत, सोनू पुत्र विजयपाल, खनौदा निवासी राजपाल पुत्र कल्याण, अमित पुत्र अशोक, रोहित पुत्र अशोक, दुष्यंत पुत्र कुंवरपाल, रामसेवक पुत्र ओमप्रकाश, अमित पुत्र सत्यपाल, अमर पुत्र छोटे लाल, टीटू पुत्र मदनलाल, पवन पुत्र हरप्रकाश, पवन पुत्र कृष्णा, दीपक पुत्र राजपाल, जटपुरा निवासी गुड्डू पुत्र सुखपाल के खिलाफ एक राय होकर मारपीट करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।