फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rti says kejriwal 5 minister have higher electricity bill of their residence than him

मुख्यमंत्री केजरीवाल से अधिक आया उनके पांच मंत्रियों के घर के बिजली का बिल

Tue, 20 Dec 2016 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
rti says kejriwal 5 minister have higher electricity bill of their residence than him
kejriwal

आप सरकार के मंत्रियों के बिजली और पानी का बिल मुख्यमंत्री के बिल से ज्यादा है। ये खुलासा एक आरटीआई में पूछे गए सवाल के जवाब से हुआ है। भाजपा नेता विवेक गर्ग ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के ऊपर खर्च होने के बारे में एक आरटीआई लगाई थी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार मार्च 2015 से दिसंबर 2016 तक मुख्यमंत्री के सरकारी निवास का बिजली बिल 2,23,520 रुपये और पानी का बिल 1,63,099 रुपये आया है। उनसे कम केवल जल मंत्री कपिल मिश्रा के घर का बिजली का बिल आया है। अन्य पांच मंत्रियों के घरों का बिजली का बिल मुख्यमंत्री से कहीं अधिक है।
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में बिजली पानी के बिल और उनकी गाड़ी के पेट्रोल एवं रखरखाव की अपेक्षा उनके कार्यालय और कैंप कार्यालय में चाय एवं स्नैक्स पर अधिक खर्च हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय एवं स्नैक्स पर करीब तीन लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होते है

rti says kejriwal 5 minister have higher electricity bill of their residence than him
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
उनके दोनों कार्यालयों में जलपान के मद में चाय एवं स्नैक्स पर करीब तीन लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होते है, जबकि उनके घर का बिजली पानी का बिल औसतन करीब पौने 17 हजार रुपये प्रतिमाह आता है, वहीं उनकी गाड़ी के पेट्रोल और रखरखाव पर लगभग साढ़े 25 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च होते है। मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों ने जलपान के मद में 1.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

 फरवरी 2015 से गत अक्तूबर तक उनकी गाड़ी में पेट्रोल और रखरखाव पर 5,08,876 रुपये व्यय हुए। मार्च 2015 से अगस्त 2016 तक मुख्यमंत्री के कार्यालय में जलपान के मद में चाय एवं स्नैक्स पर 27,25,603 रुपये और कैंप कार्यालय में 28,60,050 रुपये खर्च हुए है।


मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के खर्च का ब्योरा
नेता                    चाय-स्नैक्स          बिजली          पानी
अरविंद केजरीवाल    55,85,653        223520    163099
मनीष सिसोदिया       1511701          -----           -----
सतेंद्र जैन              1061419          395610    6172
गोपाल राय             1322154          280450    -----
कपिल मिश्रा            780269           169751    -----
इमरान हुसैन            647863           225210    -----
संदीप कुमार           1098513           329840    -----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed