फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RTI activist and AAP worker Chandramohan sharma's lover arrest.

हत्यारे चंद्रमोहन की प्रेमिका भी गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2014 11:59 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
RTI activist and AAP worker Chandramohan sharma's lover arrest.

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस ने अपनी मौत का ड्रामा रचनेवाले चंद्रमोहन से पूछताछ के आधार पर उसकी कथित प्रेमिका प्रीति नागर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या, साक्ष्य छिपाने और साजिश के आरोप लगाए हैं।

शनिवार को युवती को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था और वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी प्रीति को थी।

इसके बाद दोनों एक साथ रह रहे थे। वारदात को अंजाम देने से पहले भी चंद्रमोहन ने युवती को योजना के बारे में बताया था। प्रीति ने 164 के तहत दिए बयान में खुद चंद्रमोहन के पास जाने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


चंद्रमोहन और युवती के बारे में जानकारी मिलने पर सबइंस्पेक्टर उन पीसीओ के पास पहुंचे, जहां से चंद्रमोहन ने फोन किए थे। करीब 200 मीटर की दूरी पर तीन पीसीओ थे। दारोगा ने रूप बदलकर तीनों पीसीओ के बीच में ठिकाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय शर्मा ने फिल्मी स्टाइल में दाढ़ी लगाई और कपड़े भी कुछ इसी तरह पहन लिए, जिससे किसी को संदेह न हो कि वह पुलिसवाले हैं। चार दिन तक ऐसे ही सड़क पर सोए और आसपास की ठेली पर खाना खाते रहे।

बहुरूपिये को पकड़ने के लिए दारोगा ने भी बदला रूप

RTI activist and AAP worker Chandramohan sharma's lover arrest.

बंगलूरू में चंद्रमोहन ने गिरफ्तार होने के बाद भी पुलिस को जमकर छकाया था। एक बार तो उसने कार से भागकर दारोगा को पिटवाने तक की नौबत ला दी थी, लेकिन पुलिसकर्मी की समझदारी के कारण उसको गिरफ्तार कर लिया गया। दारोगा ने उसकी तलाश करने के लिए अपना हुलिया तक बदल लिया था।

करीब 15 दिन पहले बंगलूरू से युवती के पिता को कॉल की गई। चंद्रमोहन ने वहां की स्थानीय भाषा में उनसे कहा था कि उनकी बेटी उसके कब्जे में है। चंद्रमोहन ने पूरी तैयारी कर ली थी कि जैसे ही युवती के परिजन दिखेंगे, वह उसे छोड़कर भाग जाएगा। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। जब परिजन और पुलिस बंगलूरू पहुंची तो उन्हें देखकर चंद्रमोहन भाग गया।

इससे उसका प्लान फेल हो गया। इसके बाद दारोगा विनय शर्मा वहीं रुक गए थे और अपना हुलिया तक बदल लिया था। 12 दिन बाद फिर चंद्रमोहन ने युवती के घर पर फोन किया तो परिजनों ने दारोगा को सूचना दी। इस पर उन्होंने लोकेशन के आधार पर चंद्रमोहन को स्थानीय पुलिस के साथ धर दबोचा। कई दिन वहां की पुलिस के पास रहने के बाद जब गौतमबद्ध नगर पुलिस के दारोगा को चंद्रमोहन सौंपा गया तो वह उसे कार में लेकर चल दिया।

चंद्रमोहन में फंस कर पिटने वाले थे दारोगा जी

RTI activist and AAP worker Chandramohan sharma's lover arrest.

एक जगह ब्रेकर पर जैसे ही गाड़ी उछली तो उसी का लाभ उठाकर चंद्रमोहन खिड़की खोलकर भाग खड़ा हुआ। भागते हुए चंद्रमोहन ने हेल्प-हेल्प का शोर मचा दिया और अंग्रेजी में बताया कि बदमाश उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं। इस पर आसपास के लोग दारोगा को मारने के लिए उतारू हो गए।

इसके बाद सादे कपड़ों में दारोगा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को शांत किया और कहा कि वह नोएडा पुलिस के सबइंस्पेक्टर हैं। उसी समय उनका एक पहचान वाला व्यक्ति मिल गया और उसकी मद्द से उन्होंने चंद्रमोहन को एक फ्लैट में बंद किया। इसके बाद युवती को पकड़ा गया। बुधवार को ग्रेटर नोएडा लाने के बाद चंद्रमोहन और युवती को जेवर के एक फार्म हाउस में रखा गया। जहां पुलिस ने दो दिन तक उससे पूछताछ की।

परिवार से पहले ही तोड़ चुका है नाता

समाज सेवी और आरटीआई कार्यकर्ता के नाम से चर्चित चंद्रमोहन ने किसी की परवाह नहीं की। उसका छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी से भी मोह भंग हो गया। करीब एक दशक पहले चंद्रमोहन ने गांधीनगर गुड़गांव में रहने वाले अपने परिवार से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद एक युवती के चक्कर में उसने व्यक्ति की हत्या तक कर दी और अपने दुश्मनों को हत्या के आरोप में फंसा दिया।

अभी भी पुलिस को गुमराह कर रहा चंद्रमोहन

RTI activist and AAP worker Chandramohan sharma's lover arrest.

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अदालत से चंद्रमोहन को 50 घंटे की रिमांड पर लेकर शुक्रवार और शनिवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान चंद्रमोहन ने पुलिस को गुमराह किया। हालांकि, उसने कुछ राज भी उगले हैं। इससे कई और लोगों पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। पुलिस के अनुसार, चंद्रमोहन के बेहद करीबी भी आरोपी बनाए जा सकते हैं। पुलिस उनके खिलाफ सुबूत जुटाने में लगी है।

कासना पुलिस ने शुक्रवार रात करीब तीन घंटे और शनिवार को करीब सात घंटे तक चंद्रमोहन से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने कई बार बयान बदले। हालांकि, उसने कुछ अहम राज भी उगले हैं। कासना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि चंद्रमोहन ने कुछ अहम राज उगले हैं।

इससे लगता है कि शायद इस मामले में कुछ और लोग शामिल हों। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोग पुलिस पर दबाव बनाकर खुद को मामले से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

विदेश की गिरफ्तारी से हो सकता है नया खुलासा

RTI activist and AAP worker Chandramohan sharma's lover arrest.

चंद्रमोहन के साले विदेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस की मानें तो दोनों से पूछताछ के आधार पर कुछ नया खुलासा हो सकता है। आरोपी द्वारा अपनी मौत का ड्रामा करने के बाद पुलिस ने विदेश को भी सह आरोपी बनाया है।

चंद्रमोहन ने विदेश के साथ इस कांड को अंजाम दिया है। जिस समय विक्षिप्त युवक को अंसल मॉल के पास से उठाया गया, उस समय विदेश उसके साथ था। पुलिस चंद्रमोहन के बयानों को विदेश के स्टेटमेंट से मिलाएगी, जिसके बाद इसकी सत्यता पता चलेगी।

पुलिस का मानना है कि जब तक विदेश की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनकी जांच अधूरी ही मानी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान अगर उसकी गिरफ्तारी होती है तो मामले का खुलासा जल्द हो जाएगा। विदेश के कुछ संदिग्ध साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed