फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RS Industries in the state to stop the turmeric powder

आरएस इंडस्ट्रीज के हल्दी पाउडर पर सूबे में रोक

Thu, 01 May 2014 02:07 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 May 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
RS Industries in the state to stop the turmeric powder

कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया की आरएस इंडस्ट्रीज की हल्दी को प्रदेश के बाजारों से हटाने का निर्णय लिया गया है। डीओ ने डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश भर में हल्दी पाउडर के सेहत के लिए घातक होने और इसके धनिया-मिर्च पाउडर के नमूनों के फेल होने का मैसेज भेज दिया है।

विज्ञापन


आरएस इंडस्ट्रीज के तीनों नमूने फेल होने से अफसरों में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के बाद हरकत में आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह और डीओ विनीत कुमार सिंह ने इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी।
विज्ञापन


इस पर डीएम एसवीएस रंगाराव ने अभियोग दर्ज कराने का आदेश दिया। बुधवार को कंपनी के प्रोडक्ट सैंपल फेल होने का मैसेज प्रदेश के प्रत्येक जिले को भेज दिया गया। इसके तहत हल्दी को बाजार से हटाने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त को भी इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आरएस इंडस्ट्रीज के मालिक मनीश कुमार का कहना है कि हम कोरी हल्दी लाते हैं, इस पर डार्क और लाइट पालिस लगी होती है। इसके अलावा कुछ मिलावट नहीं की गई है। रिपोर्ट देखकर अपील करेंगे, सैंपल का दोबारा परीक्षण कराएंगे।


पानी नमूना परीक्षण के नाम पर लोगों को ‘पप्पू’ बना रहे अफसर
महानगर का हवा-पानी भी सेहत के लिए खतरा बन गया है। एनसीआर में सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल गुणवत्ता की है। पानी में कई घातक रसायनों के मिलने की पुष्टि यहां होती रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है। पेयजल के नमूने लिए जाते हैं, मगर सिर्फ क्लोरीन और टीडीएस का ही परीक्षण किया जाता है। घातक रसायनों की जांच इनके द्वारा नहीं की जाती है। जिला संक्रामक रोग अधिकारी डा. जीके मिश्रा का कहना है कि केमिकल परीक्षण का दायित्व हमारा नहीं है। इसको पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को कराना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed