फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   route alert at independence day in delhi

15 अगस्त को इन रास्तों पर जानें से बचें दिल्लीवाले

Sun, 14 Aug 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
route alert at independence day in delhi
- फोटो : व‌िवेक न‌िगम
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, समारोह में पहुंचने के लिए लोगों को कोई परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। 14 अगस्त की आधी रात से ही बॉर्डर पर वाहनों की विशेष चेकिंग शुरू हो जाएगी। सिटी बसें सुबह दस बजे तक बंद रहेंगी। 
विज्ञापन


इन मार्गों पर ट्रैफिक बंद रहेगा
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक, हैड क्वार्टर) गरिमा भटनागर के अनुसार, सोमवार सुबह पांच से नौ बजे तक कई मार्ग आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगे। ये मार्ग हैं- नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छाता रेल), लोथियन रोड(जीपीओ दिल्ली से छाता रेल), एसपी मुखर्जी मार्ग (एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक), चांदनी चौक (फाउंडेशन से रेड फोर्ट चौक), न्यू दरियागंज रोड (रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग) व लिंक रोड (एस्लेंडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग)। इन मार्गों पर केवल लेवल लगे हुए वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। 
विज्ञापन


इन मार्गों पर आने से बचें 
जिन वाहन चालकों के पास पार्किंग लेवल नहीं है वह तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, व रिंग रोड पर निजामुद्दीन ब्रिज से लेकर आईएसबीटी ब्रिज तक आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे जाएं-उत्तर से दक्षिण व दक्षिण से उत्तर
  • अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईयां रोड, रानी झांसी रोड होकर दक्षिण की तरफ जा सकते हैं। 
  • कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट चौक, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर उत्तरी दिल्ली जा सकते हैं।
  • निजामुद्दीन ब्रिज से यमुना पार कर पुश्ता रोड, जीटी रोड होकर आईएसबीटी पार कर उत्तरी दिल्ली या फिर दक्षिण दिल्ली जा सकते हैं। 

पूर्व से पश्चिमी ऐसे जाएं
डीएनडी, एनएच-24, विकास मार्ग, शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज होकर रिंग रोड जा सकते हैं। विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, भवभूति मार्ग, डीबीजी रोड होकर जा सकते हैं।

सिटी बसें यहां खत्म हो जाएंगी
डीटीसी समेत सिटी बस चालकों को सलाह दी गई है कि वह सुबह पांच से नौ बजे तक रिंग रोड पर आने से बचें। इस बीच हनुमान सेतु व भैरो रोड टी प्वाइंट का प्रयोग करें। दक्षिण दिल्ली से आने वाली बसें रामलीला मैदान पर खत्म होंगी।

यहां से यात्री फैज बाजार व सुभाष मार्ग होकर लाल किले जा सकते हैं। पश्चिमी दिल्ली से आने वाली बसें आसफ अली रोड पर खत्म होंगी। यात्री यहां से दिल्ली गेट व नेताजी सुभाष मार्ग होकर लाल किले जा सकते हैं।

उत्तरी व उत्तर-पश्चिम व पूर्वी दिल्ली से आने वाली बसें तीस हजारी व मोरी गेट रुकेंगी। यात्री पुल डूफ्रीन व एसपी मुखर्जी मार्ग होकर आ सकते हैं। उतरी दिल्ली से आने वाली बसें बुलवर्ड रोड पर खत्म होंगी। बसों का संचालन सुबह दस बजे के बाद शुरू होगा। 

ऐसे जाएं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन 
  • दक्षिण दिल्ली से-मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।
  • अन्य दिशाओं से- रिंग रोड, केला घाट रोड, जोरावर सिंह मार्ग, मोरी गेट, पुल डुफरीन व एसपी मुखर्जी मार्ग होकर जा सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कोई बाधा नहीं है। 
  • दक्षिण व नई दिल्ली से आईएसबीटी जाने के लिए मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, पार्कस्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी रोड व बुलवर्ड रोड होकर जा सकते हैं। 
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व जेपीएन अस्पताल जाने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।  

व्यावसायिक वाहनों व बसों के आने पर रोक 
दिल्ली आने वाले प्राइवेट व व्यावसायिक वाहनों की दिल्ली के बॉर्डर पर विशेष चेकिंग की जाएगी। दिल्ली में प्रवेश 14 अगस्त की आधी रात से बंद कर दिया जाएगा और यह प्रतिबंध 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। 

इस तरह पहुंचें आईएसबीटी 
नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली से मदर टेरेसा क्रेसेंट, मार्ग स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड, बुलवर्ड रोड होकर जा सकते हैं। नॉर्थ दिल्ली से आईएसबीटी जाने के लिए कहीं भी प्रतिबंध नहीं है। 

अस्पताल कैसे जाएं
जेपीएन अस्पताल जाने के लिए कहीं से भी प्रतिबंध नहीं है। कस्तूरबा अस्पताल जाने के लिए अजमेरी गेट, अजमेरी बाजार, चौक हौजकाजी, चावड़ी बाजार, बरशाबुल्लहा मार्ग और उर्दू बाजार होकर जा सकते हैं। 

इन चीजों को नहीं लाएं 

route alert at independence day in delhi

स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते सोमवार सुबह दस बजे तक कई मार्ग व सार्वजनिक वाहन बंद रहेंगे। ऐेसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह लाल किले तक पहुंचने के लिए मेट्रो का प्रयोग करें।

मेट्रो से चांदनी चौक और कश्मीर गेट स्टेशन पहुंचकर लालकिले पहुंच सकते हैं। अपनी निजी वाहनों से जाने वाले लोग आईएसबीटी के पास गोखले मार्केट,  मोरी गेट और कश्मीरी गेट में वाहन को पार्क कर लालकिला जा सकते हैं।

इन पार्किंग के अलावा लोग जीपीओ और छाता रेल से लालकिला जाने के लिए शटल बस सेवा का प्रयोग कर सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह सुबह साढ़े पांच बजे तक लालकिले पहुंच जाएं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले लोगों को कैमरा, दूरबीन, हैंडबैग, ब्रीफकेस, रेडियो, सिगरेट लाइटर,  टिफिन बॉक्स, मोबाइल फोन, पानी की बोतल, लंच बॉक्स आदि लाने की मनाही है। दिल्ली  पुलिस ने समारोह में आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वह संदिग्ध वस्तु  को न छुएं। संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed