फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   room partner killed young man by slitting his throat after fight In Delhi

Murder In Delhi: कमरे से बह रहा था खून..फर्श पर पड़ा था रब्बानी का शव, झगड़े के बाद रूम पार्टनर ने काटा गला

Sun, 09 Jun 2024 10:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 09 Jun 2024 10:03 PM IST
सार

दिल्ली में एक युवक का कमरे में खून से लथपथ शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। युवक के पार्टनर ने कुछ जानकारों पर ही हत्या का शक जाहिर किया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
room partner killed young man by slitting his throat after fight In Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में रविवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अब्दुल रब्बानी (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। गांधी नगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को रब्बानी के कमरे का सामान ज्यों का त्यों मिला है। लूटपाट की बात से पुलिस इंकार कर रही है। रब्बानी के रूम पार्टनर ने कुछ जानकारों पर ही हत्या का शक जाहिर किया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का रहने वाला था रब्बानी

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल के हेमताबाद का रहने वाला अब्दुल रब्बानी अपने दोस्तों के साथ कृष्णा नगर के कांति नगर में रहता था। इसका परिवार पश्चिम बंगाल में रहता है। इसके परिवार में पिता नियाज आलम, मां राबिया, एक भाई कौसर व अन्य सदस्य हैं। पिछले करीब सात साल से अब्दुल रब्बानी कृष्णा नगर में रहकर सिलाई का काम करता था। 

एक कमरे में चार युवक रहते थे

चाचा मेहताब ने बताया कि रब्बानी के साथ चार अन्य युवक रहते थे। इनमें एक युवक रमजान भी शामिल है। वह भी सिलाई का काम करता है। शनिवार पूरी रात और रविवार आधा दिन उसने फैक्टरी में काम किया। दोपहर के समय रमजान कमरे में पहुंचा तो उसने कमरे से खून बहता हुआ देखा।

विज्ञापन

झगड़े के बाद तीन लड़कों ने कमरा खाली कर दिया था

दरवाजा खोलते ही अंदर रब्बानी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। फौरन उसने पुलिस और रब्बानी के परिवार को खबर दी। मौके पर पुलिस पहुंची। छानबीन के दौरान रमजान ने बताया कि एक सप्ताह पहले रब्बानी का कमरे पर रहने वाले तीन लड़कों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों लड़के कमरा खाली करके चले गए थे।

रब्बानी की कॉल डिटेल निकलवा रही पुलिस

रमजान ने आशंका जाहिर की है कि उन लड़कों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रमजान के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस रब्बानी की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed