फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohini Elections Result LIVE AAP candidate Rajesh Nama lead

रोहिणी विधानसभा : लगातार दूसरी बार जीत की तरफ बढ़े भाजपा के विजेंद्र गुप्ता

Tue, 11 Feb 2020 04:40 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 11 Feb 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Rohini Elections Result LIVE AAP candidate Rajesh Nama lead
रोहिणी विधानसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में दोपहर होते ही एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र गुप्ता 'आप' के राजेश नामा से आगे निकल गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, विजेंद्र गुप्ता 'आप' उम्मीदवार से 9381 वोटों से आगे चल रहे हैं।  जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुमेश गुप्ता इस सीट पर बुरी तरह से हार रहे हैं।




विज्ञापन


रोहिणी विधानसभा सीट पर सुबह आठ बजे जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई भाजपा के विजेंद्र गुप्ता बढ़त बनाए हुए थे। विजेंद्र गुप्ता इस सीट पर आम आदमी पार्टी के राजेश नामा से आगे चल रहे थे लेकिन जैसे ही साढ़े दस बजे और स्पष्ट रुझान आने लगे विजेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी के राजेश नामा से पिछड़ने लगे।  जबकि,  इस सीट पर कांग्रेस के सुमेश गुप्ता काफी पिछड़ गए हैं। सुमेश गुप्ता को अभी तक सिर्फ 302 वोट मिले हैं। राजेश नामा बंसीवाला, इस सीट पर विजेंद्र गुप्ता और सुमेश गुप्ता दोनों से आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी विधानसभा सीट उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। आठ फरवरी को हुए चुनाव में इस सीट पर 63.02 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। साल  2015  में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से विजेंद्र गुप्ता जीते थे। जबकि इस बार उनकी यह सीट खतरे में दिखाई दे रही है। 



वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के ऑफिस में अरविंद केजरीवाल पार्टी नेताओं के साथ मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच ओखला से 'आप' के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान ने भारतीय जनता पार्टी और देश के गृहमंत्री  अमित शाह पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता ने आज भाजपा और अमित शाह जी को करेंट लगाने का काम किया है। ये काम काम की जीत हुई है और नफरत की हार हुई है।

गौरतलब है कि  साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में 67 सीटें जीतीं थी। भारतीय जनता पार्टी के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई थी। वहीं, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। इस बार भी कांग्रेस की परफोर्मेंस बेहद खराब दिखाई दे रही है और दिल्ली के लगभग हर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बहुत पिछड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed