Rohini Chunav Result 2025 Live: रोहिणी सीट पर खिला कमल, विजेंद्र गुप्ता ने दर्ज की जीत, हार गए AAP उम्मीदवार
Rohini Election Result 2025: भाजपा 26 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं और 22 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं।
विस्तार
| पार्टी | हार और जीत |
| आम आदमी पार्टी | हार |
| कांग्रेस | हार |
| भाजपा | जीत |
| अन्य |
32 नए विधायक बने, एक ने जीत का छक्का मारा
विधानसभा में 32 नेता पहली बार विधायक के रूप में शिरकत करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट ने छठी बार विधायक बनकर आप के शोएब इकबाल के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इसके अलावा भाजपा के अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान ने 5वीं बार विधायक बनने में सफलता प्राप्त की।
भाजपा के विजेंद्र गुप्ता भी जीते
भाजपा व आप के कई नेताओं ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। इनमें ओमप्रकाश शर्मा, संजीव झा, सोमदत्त, विशेष रवि, जरनैल सिंह और अजय दत्त शामिल हैं। वहीं, भाजपा के कुलवंत राणा, तरविंदर सिंह मारवाह और आप के वीर सिंह धींगान ने भी चौथी बार चुनाव जीता, लेकिन पिछले चुनाव में हा गए थे। आप के गोपाल राय व इमरान हुसैन, भाजपा के विजेंद्र गुप्ता, कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर, सही राम और अमानतुल्ला ने जीत की हैट्रिक बनाई है। आप के अनिल झा व भाजपा के मनोज शौकीन, मनजिंद्र सिंह सिरसा, प्रद्युम्न राजपूत और रामसिंह नेताजी तीसरी बार जीते हैं। इस चुनाव में पहली बार विधायक बनने वालों में प्रमुख भाजपा नेता सतीश उपाध्याय हैं जो प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के दिग्गज नेता मनजिंद्र सिंह सिरसा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, एडवोकेट सूर्य प्रकाश खत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना और श्याम शर्मा पहली बार विधायक बने हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल-सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल
यह पांच दिगग्ज हारें...
1. नई दिल्ली
अरविंद केजरीवाल
पार्टी- आप
वोट-25999
अंतर- 4089
जीते..
प्रवेश साहिब सिंह
पार्टी- भाजपा
वोट- 30088
2. जंगपुरा
हारे
मनीष सिसोदिया
पार्टी- आप
वोट-38184
अंतर- 675
जीते
तरविंदर सिंह मारवाह
पार्टी-भाजपा
वोट-38859
3. ग्रेटर कैलाश
हारे
सौरभ भारद्वाज
पार्टी- आप
वोट-46406
अंतर- 3188
जीती
शिखा रॉय
पार्टी-भाजपा
वोट-49594
4. मादीपुर
हारी...
राखी बिड़लान
पार्टी-अाप
वोट-41120
अंतर-10899
जीते
कैलाश गंगवाल
पार्टी-भाजपा
वोट -52019
5. शकूर बस्ती
हारे
सत्येंद्र जैन
पार्टी--आप
वोट--35871
अंतर--20998
जीते
करनैल सिंह
पार्टी--भाजपा
वोट--56869
यह पांच बड़े दिग्गज जीते...
1. कालकाजी
विजेता-
आतिशी
पार्टी-आप
वोट-52154
हार
रमेश बिधूड़ी
पार्टी- भाजपा
वोट-48633
अंतर- 3521
2. नई दिल्ली
विजेता
प्रवेश साहिब सिंह
पार्टी- भाजपा
वोट- 30088
हार
अरविंद केजरीवाल
पार्टी- आप
वोट-25999
अंतर- 4089
3.बिजवासन
विजेता-
कैलाश गहलोत
पार्टी-भाजपा
वोट- 64951
दूसरे नंबर पर रहे
सुरेंद्र भारद्वाज
पार्टी- आप
वोट-53675
अंतर-11276
4.करावल नगर
विजेता-
कपिल मिश्रा
पार्टी-भाजपा
वोट-107367
हार
मनोज कुमार त्यागी
पार्टी- आप
वोट-84012
अंतर- 23355
5.ओखला
विजेता
अमानतुल्लाह खान
पार्टी- आप
वोट- 88943
हार
मनीष चौधरी
पार्टी- भाजपा
वोट-65304
अंतर- 23639
दिल्ली में 60 फीसदी से ज्यादा हुआ था मतदान
दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 60.54 फीसदी ने मतदान हुआ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 हजार कर्मचारियों को तैनात किया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन आदि भी किया जा सके।