फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robert Vadra Takes On Arvind Kejriwal For Karma on Social Media

रॉबर्ट वाड्रा का केजरीवाल पर निशाना, कहा 'जैसी करनी वैसी भरनी'

Mon, 08 May 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 08 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Robert Vadra Takes On Arvind Kejriwal For Karma on Social Media
रॉबर्टी वाड्रा - फोटो : Rediff
कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी के दामाद और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने केजरीवाल पर तंज कसा है। समय-समय पर वाड्रा पर भूमि सौदों में बड़े-बड़े घपलों के आरोप लगाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कल उन्हीं की पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने ही भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए हैं। मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से जमीन सौदे के लिए 2 करोड़ रुपये लिए हैं। कपिल के अनुसार वो इस घटना के चश्मदीद गवाह हैं।
विज्ञापन


अब ऐसे में रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया का पर केजरीवाल को आड़े होथों लेते हुए कहा 'जैसी करनी वैसी भरनी।' उन्होंने लिखा कि जो लोग 2010 में अपनी शुरुआत से ही लोगों पर बेबुनियाद और झूठे आरोप लगा रहे थे, अब उनपर भी उसी तरह के ही आरोप लग रहे हैं। यह आरोप उन्हीं के करीबी लगा रहे हैं, जो अपने पास सबूत होने का दावा भा करते हैं।
विज्ञापन


बकौल वाड्रा, "मैंने कई सालों में कई झूठे आरोपों का सामना किया है। ज्यादातर आरोप पब्लिक का ध्यान खींचने और लोगों को गुमराह करने के लिए लगाए जाते हैं। मैं देखना चाहता हूं कि यह कैसे होता है।" वाड्रा ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ राजनैतिक और मीडिया कैंपेन चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के बच्चों के प्रति जताई संवेदना

Robert Vadra Takes On Arvind Kejriwal For Karma on Social Media
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
वाड्रा ने कहा कि वो केजरीवाल को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद पर लगे आरोपों से पाक साफ निकलेंगे, ताकि उन लोगों को भरोसा न टूटे जिन्होंने उनपर भरोसा जताकर उन्हें अप्रत्याशित जीत दिलाई थी।

साथ ही उन्होंने कहा कि वो उनके परिजनों, खासतौर पर उनके बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, जिनके लिए मीडिया ट्रायल से गुजरना आसा नहीं होता। मीडिया में किसी को दोषी ठहरा दिए जाने के बाद बच्चों के लिए कुछ चीजें काफी कठिन और दुखद हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed