{"_id":"04a9177ab8358600eca910adcf6c8950","slug":"robbed-of-1-5-million-police-revealed-big-issues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया डेढ़ करोड़ की लूट में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया डेढ़ करोड़ की लूट में बड़ा खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की अपराध शाखा ने लाहौरी गेट में हुई डेढ़ करोड़ रुपये की लूट के आरोप में बुधवार को नंदनगरी से मुख्य आरोपी रूप सिंह उर्फ विक्की और लूट की रकम रखने वाले विनोद उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 32 लाख रुपये बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस पूर्वी दिल्ली निवासी तीन मुख्य आरोपियों सुभाष, मोहनलाल उर्फ सोनू और मनीष को तलाश रही है। सोनू ने ही रकम अपने भाई विनोद को रखने के लिए दी थी। लूट की गुत्थी सुलझने के साथ ही कारोबारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
विज्ञापन
शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, शक्ति नगर निवासी प्रकाश राठी का लाहौरी गेट के तिलक बाजार में ड्राई फ्रूट्स का होलसेल कमीशन एजेंट का कारोबार है। वह कर्मचारियों के साथ 9 दिसंबर को दुकान में थे। शाम करीब 6:00 बजे चार-पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनके हाथ-पैर बांध दिए और करीब डेढ़ करोड़ रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
इसके विरोध में तिलक बाजार के व्यापारियों ने हड़ताल कर दी। जांच के दौरान इंस्पेक्टर बलजीत सिंह और विवेक त्यागी की टीम को आरोपियों के बारे में सूचना मिली। इसके आधार पर बुधवार को दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता लगा कि रूप सिंह, सुभाष, मोहनलाल और मनीष दोस्त हैं। आईपीएल में सट्टेबाजी की वजह इस पर कर्ज हो गया था। ऐसे में इन्होंने मोटी रकम लूटने की साजिश रची। इसके लिए दिसंबर के शुरुआत से ही रेकी करने लगे।