फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roadways in the 36 hundred drivers - will be operational leasing

रोडवेज में 36 सौ चालक-परिचालक होंगे भर्ती

Sun, 29 Jun 2014 03:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 Jun 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways in the 36 hundred drivers - will be operational leasing

परिवहन निगम में जल्द ही चालकों-परिचालकों की कमी दूर हो जाएगी। इसके लिए शासन ने 36 सौ चालक-परिचालक की भर्ती करने का निर्णय लिया है। शनिवार को परिवहन निगम के एमडी मुकेश मेश्राम ने यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


परिवहन निगम में चालकों-परिचालकों के ज्यादातर पद खाली पड़े हैं। इनके कारण रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय पर बस न मिलने से कई बार हंगामे हो चुके हैं, इससे यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी ने रिक्त पदों पर भर्ती की मांग लगातार कर रहे थे। शनिवार को कर्मचारी संगठन के साथ एमडी ने बैठक की थी। इसमें कर्मचारियों की भर्ती करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि चालक-परिचालक की कुल 36 सौ भर्तियों को करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 26 सौ पदों के लिए रिक्तियां जुलाई माह में निकाली जाएंगी।


इनमें से 30 फीसदी पदों को संविदा चालकों से भरा जाएगा। बाकी 10 हजार रिक्तियों को इसके बाद तीन माह में भरा जाएगा।

इससे प्रदेश में कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी। 26 सौ चालकों-परिचालकों को रोडवेज के वर्तमान संचालन रूट पर लगाया जाएगा, जबकि बाद में तैनात होने वाले 10 हजार कर्मचारियों को नई शुरू होने वाली गरीब रथ बस सेवा में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed