{"_id":"e5fe0d7e9e63c1846db6147d19141ad0","slug":"roads-damaged-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ही बरसात में उखड़ गईं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ही बरसात में उखड़ गईं सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 19 Jul 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सावन की पहली झड़ी से शहर की सड़कें उखड़ने लगी हैं। कुछ दिनों पहले बनी सड़कें बरसात नहीं झेल पाईं।
विज्ञापन
कई कॉलोनियों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों की दशा अधिक खराब है। इस बीच नगर निगम आयुक्त ने बरसात के बाद सभी एरिया के जेई को अपने-अपने क्षेत्रों का फीडबैक देने के निर्देश दिए हैं।
शहर में पहले से ही कई सड़कों की हालत खस्ता थी। बरसात के बाद तो हालात और भी बदतर हो गए। सेक्टर 12 ए, कृष्णा कॉलोनी से सेक्टर 10 की ओर जाने वाली सड़क के गड्ढे बरसात से और गहरा गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रेलवे रिजर्वेशन:‘जुगाड़’ से चल रहा है काम
विज्ञापन
सेक्टर 10 ए को जोड़ने वाली एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पूरी पूरी टूट गई है। हीरो होंडा चौक पर सेक्टर 34 की ओर जाने वाली स्लिप रोड, नरसिंहपुर के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड, शीतला माता रोड, महरौली-गुड़गांव रोड, चंदननगर को जाने वाली सड़क, शीतला माता मंदिर की ओर जाने वाली सड़क, अतुल काटारिया चौक से डूंडाहेड़ा मार्ग भी कई जगह से उखड़ गया है।
इसके अलावा सेक्टर 4-7 की लिंक रोड, सेक्टर पांच चौक से पालम विहार सड़क, बाबा प्रकाश पुरी चौक की ओर जाने वाली सड़क की दशा भी खराब हो गई है। यहां से निकलना वाहन चालकों के लिए दूभर हो गया है।
बदहाल सड़कों के बारे में पूछने पर नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि, ‘बरसात के बाद व्यक्तिगत तौर पर भी शहर का दौरा किया। सभी अधिकारियों को शहर की स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया। सभी जेई अपने-अपने क्षेत्र का फीडबैक देंगे। चाहे कहीं जलभराव की बात हो या सड़क टूटने की। सभी समस्याओं के लिए जेई की जिम्मेदारी तय की गई है। टूटी सड़कों को जलभराव से राहत के तत्काल इंतजाम के लिए कहा गया है।’