फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road map will be made within 15 days for the good days of Yamuna.

यमुना के अच्छे दिनों के लिए 45 दिन में बनेगा रोड मैप

Sun, 09 Aug 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Aug 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
Road map will be made within 15 days for the good days of Yamuna.

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सचिवालय में शनिवार को बड़ी गर्मजोशी के साथ मिले।

विज्ञापन


इस मुलाकात में यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि 45 दिनों में यमुना सफाई को लेकर एक रोड मैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी रोड मैप पर दिल्ली व केंद्र सरकार मिलकर यमुना की दुर्दशा को बेहतर करेंगे। बैठक में उमा भारती ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस आग्रह को स्वीकारा जिसमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ यमुना को लेकर विशेष बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना की सफाई को लेकर हुई चर्चा

Road map will be made within 15 days for the good days of Yamuna.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना को लेकर सभी मंत्रालय की एकजुटता के साथ प्रयास बेहद जरूरी है। बैठक के बाद उमा भारती ने जाते-जाते कहा कि अब यमुना के अच्छे दिन आ गए हैं।

यमुना का विकास साबरमती नदी की तर्ज पर किया जाएगा। यमुना के किनारे बेहतर पर्यटन स्थल भी विकसित किया जाएगा।

भारती ने भी कहा कि सभी मंत्रालय एक लक्ष्य के साथ यमुना को स्वच्छ करने के लिए योगदान देंगे। यमुना सफाई को लेकर दोनों नेताओं ने स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) पर भी सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed