फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road accident on noida-greater noida expressway

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 12 यात्री घायल, हादसे के बाद तीन किमी लंबा जाम

Fri, 26 Jul 2019 10:53 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Road accident on noida-greater noida expressway
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-96 के सामने प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। शुक्रवार शाम को हुए इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला व यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बस में 45 यात्री थे।  हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे नोएडा से ग्रेनो जाने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी प्रथम श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शुक्रवार शाम को कश्मीरी गेट, दिल्ली से प्राइवेट बस बिहार के सीतामढ़ी, जा रही थी। महामाया फ्लाईओवर से आगे बढ़ते ही तेज रफ्तार बस सेक्टर-96 के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस के अंदर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में 12 लोगों को हल्की चोटें लगी हैं। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस की टीम ने सभी घायलों को सेक्टर-110 यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 


उधर, हादसे बाद एक्सप्रेस वे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। थाना सेक्टर- 39 के एसएचओ राजेश कुमार शर्मा ने हैवी क्रेन मंगवाकर बस को सीधा करवाकर साइड में खड़ा करवाया। इसके बाद ही एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक नॉर्मल हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed