फरीदाबादः सड़क हादसों में तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। कार चालक महिला को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौप दिया। वही पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बाटा मोड स्थित राम नगर में कॉलोनी में रहने वाले लच्छी की पत्नी लगभग 70 वर्षीय हरपो किसी काम से शुक्रवार को सेक्टर-20बी की तरफ से जा रही थी। तभी वह एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही हरपो जमीन पर गिर गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसका नाम संजय है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैंटर की टक्कर से युवक की मौत
फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक मूलरूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
नंगला एक्लेव में रहने वाला महेन्द्र सारन चौक पर स्थित ऑटो फ्रेंड्स लिमिटेड कंपनी में काम करता था। महेन्द्र के पत्नी व बच्चे भी उसी के साथ नंगला एक्लेव में ही रहते थे। बृहस्पतिवार को महेन्द्र अपने दोस्त विनोद के साथ कंपनी से काम करके वापस लौट रहा था। तभी डबुआ कॉलोनी के पास किसी कैंटर चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद महेन्द्र सड़क पर गिर गया। कैंटर चालक फरार हो गया। पास में मौजूद लोग महेन्द्र को अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सारन थाना पुलिस के अनुसार कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
फरीदाबाद में बेलगाम ट्रकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की नाकामी के कारण ट्रक चालकों की रफ्तार लोगों के लिए काल बन रही है। इसका ताजा उदाहरण सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में शनिवार को देखने को मिला। यहां एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार कोरियर कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के विजय नगर का रहने वाले पिकाराम का बेटा दिनेश एनआईटी-दो में स्थित एक कोरियर कंपनी में काम करता था। शनिवार को वह कोरियर लेकर बल्लभगढ़ की तरफ ही जा रहा था। तभी बाटा मोड़ के पास किसी अज्ञात ट्रक चालक ने उसे पीछे से आकर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दिनेश बाइक समेत कुछ दूरी पर जाकर गिरा। पास में मौजूद लोगों ने दिनेश को बी के अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।