फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rmteram jam would end, the Corporation will commence Transit Parking

रमतेराम रोड पर खत्म होगा जाम

Sat, 05 Dec 2015 08:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
Rmteram jam would end, the Corporation will commence Transit Parking

बिजनेस हब कहे जाने वाले रमते राम रोड पर जाम का झाम जल्द ही खत्म होगा। नगर निगम अपनी नवनिर्मित ट्रांजिट पार्किंग शुरू करेगा।

विज्ञापन


200 वाहनों की क्षमता वाली इस पार्किंग के शुरू हो जाने के बाद रमते राम रोड पर खड़े होने वाले व्यापारियों के वाहन इस पार्किंग में खड़े हो सकेंगे।

ऐसे में रमतेराम रोड की 20 साल पुरानी जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे न केवल कारोबारियों को बल्कि यहां आने वाले ग्राहकों को भी बड़ी राहत मिल सकेगी।

नगर आयुक्त के आदेशों पर निगम के अधिकारी अब इसके लिए पॉलिसी तैयार करने में जुटे हैं। नगर निगम नीलामी के जरिए इस पार्किंग को एक साल के लिए कांट्रेक्ट पर देगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

पार्किंग निर्माण में बचे छोटे-मोटे कार्यों को पूरा किया जा रहा है। दिसंबर अंत तक ये काम पूरे होने के बाद ट्रांजिट पार्किंग वाहनों को पार्क करने के लिए तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


5 से 10 लाख के बीच होगी पार्किंग की बेस वैल्यू
निगम ने इस पार्किंग के कांट्रेक्ट की बेस वैल्यू 5 लाख रुपये तय की थी, लेकिन नगर आयुक्त के आदेश के बाद अब बेस वैल्यू को बढ़ाया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त का कहना है कि नीलामी के लिए बनी कमेटी बेस वैल्यू तय होगी। इसके बाद नीलामी होगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ठेका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed