{"_id":"308b31a85e19980f7b322af0efc40c0b","slug":"rld-workers-today-to-block-the-delhi-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित का आशियाना बचाने को आज रोकेंगे दिल्ली का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजित का आशियाना बचाने को आज रोकेंगे दिल्ली का पानी
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली 12 तुगलक रोड स्थित चौधरी अजित सिंह के आशियाने को बचाने के लिए रालोद और भाकियू कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दिल्ली की जलापूर्ति ठप कर देंगे। घोषणा से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर डीएम विमल कुमार की अगुवाई में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सोनिया विहार रेगूलेटर का दौरा किया। डीएम का कहना है कि किसी भी कीमत पर दिल्ली का पानी नहीं रोकने दिया जाएगा। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को रेगूलेटर को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर डीएम विमल कुमार, एसएसपी धर्मेेंद यादव, एडीएमई उदय सिंह, एसपी ग्रामीण जगदीश शर्मा, एसडीएम मोदीनगर कृष्णा करूणेश, सीओ सदर राजेश पांडेय, सीओ मोदीनगर और जल निगम के अधिकारी सोनिया विहार रेगूलेटर पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने रालोद और भाकियू के मंसूबों को रोकने की रणनीति तैयार की। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात से ही मुरादनगर बार्डर सील कर दिया जाएगा।
बार्डर पर बेरिकेडिंग की जाएगी। गंगनहर सोनिया विहार रेगूलेटर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के एक हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। पूरे क्षेत्र को तीन लेयर जिला बार्डर, मुरादनगर बार्डर व रेगूलेटर बार्डर में बांटा गया है।
वहीं, पुलिस-प्रशासन ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए भाकियू और रालोद नेताओं सहित 700 ग्रामीणों को नोटिस जारी किया है।
उधर, बुधवार को पूरे दिन एडीएम प्रशासन उदय सिंह, एसडीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देहात जगदीश शर्मा व सीओ स्वप्निल ममगई सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भाकियू व रालोद के नेताओं को मनाने में जुटे रहे।
इतना फोर्स होगा तैनात
6 एडिशनल एसपी, पीएसी की दो कंपनी, एक कंपनी पीएसपी फ्लड, 12 सीओ, 18 एसओ, 100 एसआई, 50 हेड कांस्टेबल, 600 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, 4 फायर टैंकर, टीयर गैस, दो क्रेन, दो मोटर बोट, दो टीएसआई और दस टीसी तैनात होंगे। कुल पैंतीस प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जिन पर फोर्स तैनात रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क करके लोगों को मुरादनगर पहुंचने का आह्वान किया। इनमें अमरजीत बिड्डी, रणवीर दहिया, सतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बिट्टू खंजरपुर, भाकियू नेपाल सिंह, बलराम सिंह, ओमपाल सिंह, राजवीर सिंह व अरुण कुमार आदि शामिल हैं।
रालोद नेताओं ने भी किया दौरा
रालोद जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बुधवार शाम सोनिया विहार रेगूलेटर का मौका मुआयना कर दिल्ली का पानी रोकने की रणनीति बनाई। इस मौके पर अजय प्रमुख, अमरजीत बिड्डी, रणवीर दहिया, बिट्टू, अशोक आदि थे।