{"_id":"b5d5b69013419b3166e454b7256ccb58","slug":"rikshaw-rider-inaugurates-a-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बैठे रहे, रिक्शेवाले से कराया हॉस्पिटल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बैठे रहे, रिक्शेवाले से कराया हॉस्पिटल का उद्घाटन
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनोवेशन के बाद पालिका मातृत्व अस्पताल का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर आम आदमी के हाथों कराया गया।
उद्घाटन मौके पर एक स्थानीय रिक्शा चालक से न सिर्फ रिबन कटवाया गया, बल्कि उसका नाम पत्थर पर क्षेत्रीय सांसद और मुख्यमंत्री से भी ऊपर लिखवाया गया।
लुटियन जोन के पालिका मातृत्व अस्पताल का शनिवार को उद्घाटन समारोह था। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बनाया गया था। लेकिन उन्होंने रिबन काटने के लिए आम आदमी पार्टी के वॉलेंटियर रिक्शा चालक साठ वर्षीय विजय बाबा को बुलाया।
विजय बाबा को उसी सेवा-सत्कार से लेकर आया गया जैसे समारोह के मुख्य अतिथि को लेकर आते हैं। हाथों में लहराते झाडू़ संग विजय बाबा कार्यक्रम में पहुंचे और अरविंद केजरीवाल का अभिनंदन करते हुए रिबन काटा।
खास बात यह है कि उद्घाटन पत्थर में विजय बाबा का नाम सबसे ऊपर, उसके नीचे एमपी अजय माकन और सबसे अंत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिखा गया है।
विज्ञापन
अस्पताल को मिला आधुनिक स्वरूप, कई नई सुविधाएं
1985 में स्थापित अस्पताल में अब 30 से बढ़कर 65 बिस्तर हो गए हैं। रेनोवेशन में सात करोड़ रुपये खर्च कर नया ओपीडी, परिवार नियोजन कक्ष, डाक्टर कक्ष, ओपीडी प्रोसिडर कक्ष, ओपीडी प्रतीक्षा कक्ष, नर्स इंजेक्शन कक्ष, फार्मेसी स्टोर, लॉबी, टायलेट, लिफ्ट आदि हैं।
जबकि प्रथम तल पर डॉक्टर्स कक्ष, प्रतीक्षा लांज, ओपीडी प्रोसिडर कक्ष, ओपीडी प्रतीक्षा कक्ष, नर्स इंजेक्शन कक्ष, एमएस कक्ष, पीए कक्ष, लॉबी व लिफ्ट और दूसरे तल पर पैथालॉजी कक्ष, लैबोरेटरी, आईसीटीसी काउंसलर कक्ष, एक्स-रे कक्ष, रेडियोलॉजी कक्ष, सैंपल कलेक्शन कक्ष, रिपोर्ट कलेक्शन कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, टायलेट, लॉबी की सुविधा मिलेगी।
नवजात शिशु आईसीयू, माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर व लेबर कक्ष और प्रसूति आपात सेवा सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है।