फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rickshaw man asked for six thousand rupees from Jama Masjid to Red Fort,

विदेशी मेहमान से शर्मनाक हरकत: दिल्ली आईं युवतियों से रिक्शेवाले ने 6000 मांगे, लाल किला से जामा मस्जिद छोड़ा

Sun, 04 Aug 2024 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Aug 2024 11:18 PM IST
सार

मामला 13 अप्रैल के दिन का बताया जा रहा है। युवती परेशान होकर चांदनी चौक चलने की बात कहती हैं। रिक्शेवाला पांच किमी दूर ले जाकर किसी सुनसान जगह पर उतरने को कहता है। इलाके को देखकर युवतियां घबरा जाती हैं और उसे दो हजार रुपये देकर मना लेती हैं।

विज्ञापन
Rickshaw man asked for six thousand rupees from Jama Masjid to Red Fort,
पीड़ित युवती और रिक्शेवाला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो विदेशी युवतियां पुरानी दिल्ली में हुई आपबीती बयां करते नजर आती हैं। इसमें एक रिक्शेवाला शुरुआत में अच्छे व्यवहार से उन्हें अपने छल में फंसा लेता है। चैन सिल्विया नामक हैंडल से 26 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो के मुताबिक, 13 अप्रैल के दिन रिक्शाचालक उन्हें जामा मस्जिद से लाल किला लेकर जाता है। 

विज्ञापन

जब वह लाल किले पर पहुंचती हैं, वह उनसे पैसे लेने से मना कर देता है और कहता है कि चांदनी चौक पहुंचाकर पूरी पेमेंट ले लेगा। दोनों विदेशी उसकी बातों में आ जाती हैं और बाजार घूमने लगती हैं। थोड़ी देर घूमने के बाद रिक्शा चालक उन्हें फोन करता है और जबरदस्ती उनका गाइड बनकर उन्हें घुमाने लगता है। ऐसे में वह परेशान होकर उसे चांदनी चौक ले जाने को कहती हैं, लेकिन वह उन्हें पांच किमी दूर ले जाकर किसी सुनसान जगह पर उतरने को कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए की बात होते ही वह उनसे छह हजार रुपये मांगने लगता है। इलाके को देखकर युवतियां घबरा जाती हैं और उसे दो हजार रुपये देकर मना लेती हैं। पूरी घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया। यह अभी तक डेढ़ लाख से अधिक बार देखा गया है और यूजर लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ऐसे लोगों की वजह से ही हमारे देश का नाम खराब होता है। 

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने लिखा, भारत देश नए लोगों के लिए नहीं है। जबकि सिल्विया ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह बहुत डरावना था, मैं भारत में लोकल रिक्शा ड्राइवर का समर्थन करती आई हूं। लेकिन इस घटना के बाद ऐसे लोगों से मन खराब हो चुका है। भारत में टैक्सी एक बेहतर विकल्प है, ताकि यहां वहां जाना ज्यादा सुरक्षित हो। वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई थी। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिक्शा चालक मिल गया है, दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed