फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Return of Harsh Vardhan to Delhi politics unlikely: Gadkari

दिल्ली में खत्म हो गई है हर्षवर्धन की राजनीति?

Mon, 23 Jun 2014 06:41 PM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
Return of Harsh Vardhan to Delhi politics unlikely: Gadkari

पूर्व भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि भाजपा के वे सभी सदस्य जो सांसद चुने गए है, वे इस्तीफा नहीं देंगे।

विज्ञापन


लिहाजा दिल्ली विधानसभा में बतौर मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किए गए डॉ. हर्षवर्धन अब दिल्ली में सरकार बनती है या चुनाव होते है तो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह अब उन अटकलों पर भी विराम लग गया है जिसमें दिल्ली के सांसद मुख्यमंत्री बनने का सोच रहे थे।

दिल्ली की राजनीति से हर्षवर्धन की विदाई

Return of Harsh Vardhan to Delhi politics unlikely: Gadkari

मोदी सरकार में केंद्र की राजनीति से प्रदेश की राजनीति में आना कठिन होगा। पार्टी ने यह तय किया है कि कोई भी सांसद अपने पद से इस्तीफा नहीं देगा।

ऐसे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का भी दिल्ली की राजनीति में वापस आना अब मुश्किल हो गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. हर्षवर्धन अब लोकल पॉलिटिक्स में नहीं जा सकेंगे।

नये सीएम कैंडिडेट का नाम भी तय

Return of Harsh Vardhan to Delhi politics unlikely: Gadkari

गडकरी ने जोड़तोड़ कर दिल्ली में सरकार बनाने पर भी पूर्ण विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि हम जोड़तोड़ कर दिल्ली में सरकार नहीं बनाएंगे। उन्होंने उस आरोप को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी को भाजपा तोड़ने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह निराधार बातें है, जिसमें कहा जा रहा है कि अधिकारिक तौर पर मैं कांग्रेस के विधायकों से मिला हूं।

उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार दिनों मे पार्टी दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ ही विधायक दल के नेता के नाम का भी ऐलान कर देगी। उन्होंने कहा कि दोनों नाम पर कोई भी मतभेद नहीं है। दो घंटे में पार्टी नाम को तय कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed