फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired principal hostage robbery

रिटायर्ड प्रिंसिपल को बंधक बनाकर डकैती

Mon, 07 Dec 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Mon, 07 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Retired principal hostage robbery

पॉश कालोनी सोना एंकलेव में शनिवार रात नर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की रिटायर्ड प्रिंसिपल सती नायर (69) को बंधक बनाकर पांच नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली।

विज्ञापन


साड़ी से हाथ पैर बांधकर लुटेरे एक लाख कीमत के जेवर, साड़ियां समेत दो लाख का सामान ले गए। विरोध करने पर लुटेरों ने मारपीट भी की। सती नायर वर्तमान में सोना एंकलेव आवासीय समिति की प्रेजीडेंट भी हैं।
विज्ञापन


सोना एंक्लेव की कोठी नंबर 11 में सती नायर अकेली रहती हैं। वह पिलखुवा में नर्स की ट्रेनिंग देने वाले सरकारी इंस्टीट्यूट की रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं।

उनके पति केजी नायर आर्मी से रिटायर्ड थे। दोनों बेटे अनूप और अमित प्राइवेट जॉब करते हैं और परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।

सती नायर के मुताबिक, शनिवार रात 10:45 बजे कोठी के पिछले दरवाजे को तोड़ लुटेरे कमरे में घुसे और तमंचा तानकर उनके साड़ी से हाथ-पैर बांध दिए।

रात करीब डेढ़ बजे तक करीब पौने तीन घंटे तक लुटेरे कोठी में रहे। बदमाश 50 हजार कीमत की साड़ियां, वीडियो कैमरा, सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, एटीएम कार्ड आदि सामान लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने किसी तरह अपने को बंधन मुक्त किया और बाहर निकलकर शोर मचाया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश चल रही है।

25 से 30 साल के थे नकाबपोश लुटेरे
रिटायर्ड प्रिंसिपल ने बताया कि कमरे में चार बदमाश घुसे थे। एक बदमाश गेट के बाहर था। बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांधे थे।

उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। एक बदमाश को अकरम कहकर बुलाया जा रहा था। बार-बार नगदी के बारे में पूछ रहे थे। एटीएम कार्ड का पासवर्ड भी पूछा था।

सोते रहे चौकीदार, रेकी कर की वारदात
कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर कॉलोनी वासियों की ओर से एक चौकी बनी है। रात में चौकीदार सोए हुए थे। अंदेशा के बदमाशों ने रेकी की थी।

सेलोटेप लगाकर कर दिया था मुंह बंद
बदमाश पौने ग्यारह बजे मकान में दाखिल हुए। बदमाशों ने साड़ी से हाथ पैर बांधने के बाद विरोध करने पर उसके मुंह पर सेलो टेप लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed