बिजली कटौती से गुस्साए पूर्व जज ने चलाई गोली, विभाग के कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर पूर्व जज ने बिजली कर्मचारियों पर गोली चला दी। गुस्सा इतना बढ़ गया कि जज साहब ने ताबड़तोड़ पांच राउंड गोलियां चलाईं।
पूर्व जज ने तीन गोली ट्रैक्टर पर चलाई, जबकि दो गोलियां कर्मचारियों पर दागीं। बुधवार दोपहर को जज के बंदूक निकालने के बाद बिजली कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले।
Gurugram: A retired judge fired shots in the air in Civil Lines area aftr arguments with electricity dept officials over frequent power cuts
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 7, 2017
मजे की बात है कि वहीं से चंद कदम की दूरी पर मंडलायुक्त, उपायुक्त और पुलिस आयुक्त का निवास है। खबर लिखे जाने तक एसीपी सिविल लाइन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये है पूरा मामला
गुरुग्राम सिविल लाइन इलाके में बिजली विभाग के मुख्य लाइन का काम चल रहा है। जिस वजह से कर्मचारियों ने बिजली लाइन कट का करने का शाम पांच बजे तक परमिट ले रखा था। सिविल लाइन इलाके में लंबा बिजली कट लगने से सभी निवासी परेशान थे।
लेकिन, पूर्व जज का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने लाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों पर दो गोलियां दाग दीं। जिससे कर्मचारी सहम गए और इधर-उधर जाने बचाने के लिए भागने लगे।