{"_id":"b8e061acf7dd39436bc234f94afadf61","slug":"result-is-coming-and-vanished-answer-booklets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट आने को है और गायब हो गई उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट आने को है और गायब हो गई उत्तर पुस्तिकाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 24 May 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के आज 12वीं के नतीजें घोषित होने हैं लेकिन फिजिकल एजुकेशन की कॉपियों का बंडल गायब हो जाने से ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों छात्र संकट में हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट खराब होने के डर से छात्र और अभिभावक परेशान है। स्कूल के प्रिंसिपलों में भी छात्रों के नतीजे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीबीएसई इन उत्तर पुस्तिकाओं को ट्रेस नहीं कर पाई है, जिसके चलते इन छात्रों को अब औसत अंक दिए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, बोर्ड के इतने बड़े सिस्टम में ये चूक बेहद हैरानी भरी है। शहर के स्कूलों में रिजल्ट को लेकर संकट की स्थिति बन गई है। फिजिकल एजुकेशन के सैकड़ों छात्रों की कॉपियां गायब हो चुकी हैं। इससे छात्र व अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सिंह ने बताया कि देहरादून सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर मनोज श्रीवास्तव ने फोन पर जानकारी दी है कि रायन स्कूल समेत ग्रेटर नोएडा के तीन स्कूलों के छात्रों की फिजिकल एजुकेशन की कॉपियां गायब हो चुकी है। इस बात की सूचना से छात्र अपने रिजल्ट को लेकर काफी परेशान हैं।
अभिभावकों भी फोन कर बार-बार जानकारी ले रहे हैं लेकिन कार्यालय से रिजल्ट को लेकर कोई स्पष्ठ सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 79 छात्र स्कूल के ही है। इसके अलावा दो अन्य स्कूल के भी छात्र है।