{"_id":"6aa0288ff58ae8339b0e7097","slug":"resolution-of-igrs-grievances-regarding-water-connections-under-scrutiny-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-105516-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पानी कनेक्शन पर आईजीआरएस का निस्तारण सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पानी कनेक्शन पर आईजीआरएस का निस्तारण सवालों के घेरे में
विज्ञापन
फोटो
व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी के निवासियों का आरोप- मौके पर सुविधा नहीं, कागजों में शिकायत का समाधान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी में पानी के कनेक्शन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की शिकायत निस्तारण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सोसाइटी के निवासियों ने उचित जल कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई थी। आरोप है कि प्राधिकरण ने जवाब में सोसाइटी में पानी का कनेक्शन होने की जानकारी देते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया, जबकि निवासियों के मुताबिक मौके पर अब तक ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
निवासियों का कहना है कि आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने का उद्देश्य महज जवाब हासिल करना नहीं, बल्कि समस्या का वास्तविक समाधान कराना था। ऐसे में कनेक्शन उपलब्ध होने का दावा किए जाने के बाद यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि कनेक्शन कहां है और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है। उनका आरोप है कि बिना मौके की स्थिति की जांच किए शिकायत बंद कर दी गई।
सोसाइटी निवासी ऐश्वर्य प्रकाश पांडे बताते हैं कि कागजों में शिकायत का समाधान दिखा दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर समस्या बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर आकर स्थिति की जांच करने की मांग की। वहीं, रश्मि कहती हैं कि शिकायत बंद कर देना अपने आप में समाधान नहीं है। जब तक लोगों को वास्तविक सुविधा नहीं मिलती, तब तक निस्तारण अधूरा है। उन्होंने कहा कि यदि प्राधिकरण के अनुसार पानी का कनेक्शन उपलब्ध है तो उसका स्थान और स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए।
विज्ञापन
निवासियों का कहना है कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के मामले में भी यदि दस्तावेजी जवाब और जमीनी स्थिति में अंतर है, तो अन्य लंबित मामलों को लेकर उनकी चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने प्राधिकरण से मौके पर जांच कराकर आईजीआरएस पर दिए गए जवाब की वास्तविकता स्पष्ट करने की मांग की है।
लोग बोले
सोसाइटी में अब तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और शिकायत हल कर दी गई कि पानी का कनेक्शन है। अब क्या ही कहा जाए।-शंकर ठाकुर, निवासी
अब तक सोसाइटी में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी पानी का बिल हमसे लिया जा रहा है। शिकायत का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है।- रितेश सिंह, एओए सदस्य