फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   53-year-old Gurmeet Sharda created history by conquering Mount Elbrus

Delhi NCR News: 53 वर्षीय गुरमीत शारदा ने माउंट एल्ब्रुस फतह कर रचा इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
- वसंत कुंज निवासी मनोवैज्ञानिक का लक्ष्य सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियां फतह करना
विज्ञापन

सोनम प्रतिहस्त
नई दिल्ली। वसंत कुंज निवासी 53 वर्षीय गुरमीत शारदा ने यूरोप और रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह कर भारतीय तिरंगा फहराया है। उन्होंने 21 अगस्त को 5,642 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। गुरमीत पांच भारतीय महिला पर्वतारोहियों के दल की सबसे उम्रदराज सदस्य थीं।
पेशे से मनोवैज्ञानिक, शिक्षाविद और कलाकार गुरमीत की खेल यात्रा प्रेरणादायक रही है। उन्होंने 46 वर्ष की उम्र में दौड़ना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई दस किलोमीटर और लंबी दूरी की दौड़ों में हिस्सा लिया। गुरमीत ने 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक भी हासिल किए। दौड़ से मिली शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता ने उन्हें पर्वतारोहण के लिए प्रेरित किया। 51 वर्ष की उम्र में उन्होंने नेपाल की 6,476 मीटर ऊंची माउंट मेरा पीक पर सफल आरोहण किया। इसके बाद 52 वर्ष की उम्र में भारत की 6,111 मीटर ऊंची माउंट यूनम को फतह किया। अब 53 वर्ष में माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर पहुंचकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा है।
विज्ञापन

माउंट एल्ब्रुस अभियान 11 अगस्त को शुरू हुआ था। अत्यधिक ठंड, तेज हवाओं और लगातार बदलते मौसम के कारण पर्वतारोहियों को कई दिनों तक अनुकूल मौसम का इंतजार करना पड़ा। 20 और 21 अगस्त को मौसम बेहतर होने पर दल ने शिखर अभियान शुरू किया। कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए गुरमीत ने 21 अगस्त को चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत का लक्ष्य दुनिया के सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों को फतह कर सेवन समिट्स अभियान पूरा करना है। उनका कहना है कि सपनों को पूरा करने के लिए उम्र नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed