{"_id":"591f6b500c3c587a01e3eb0a5df6885a","slug":"republic-day-parade-will-affect-the-dozens-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड के कारण दर्जनों ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस परेड के कारण दर्जनों ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड की वजह से 26 जनवरी को तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने समय से संचालित नहीं होंगी। मंगलवार गणतंत्र दिवस के दिन रेल यात्रा 10:30 से दोपहर 12 बजे तक डेढ़ घंटे के लिए प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 11078 जम्मूतवी-पूणे झेलम एक्सप्रेस को नई दिल्ली स्टेशन पर रुकेगी। 12626 नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस भी इस स्टेशन पर 12 बजे तक रुकी रहेगी। 12627 बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा। 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर/कालका पश्चिम एक्सप्रेस को ओखला स्टेशन पर रोका जाएगा। 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
12056 देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोकी जाएगी। 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस साहिबाबाद में 15 मिनट रुकेगी। 12259 सियालदाह-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस भी साहिबाबाद स्टेशन पर रोक कर चलेगी।
विज्ञापन
12401 पटना-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन पर 15 मिनट के लिए रुकेगी। 12192 जबलपुर-नई दिल्ली श्रीधाम एक्सप्रेस को तुगलकाबाद स्टेशन पर 15 मिनट रोका जाएगा। 14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ को परेड होने के बाद नई दिल्ली से चलाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 64012 शकूरबस्ती-नई दिल्ली-पलवल ईएमयू को पटेल नगर, दिल्ली सफदरजंग हजरत निजामुद्दीन स्टेशन होकर चलाया जाएगा। 19565 ओखला-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस दिल्ली छावनी-पटेल नगर-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद होकर चलेगी। 64449 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू ट्रेन पुरानी दिल्ली होकर चलेगी। 12313 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन भी पुरानी दिल्ली स्टेशन से होकर चलेगी। 64901 कोसी कलां-गाजियाबाद ईएमयू को हजरत निजामुद्दीन से साहिबाबाद होकर चलाया जाएगा। 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व 12877 रांची-नई दिल्ली गरीबरथ ट्रेन दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी।