फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Republic Day: in polluted air strength of the country will appear on Rajpath

गणतंत्र दिवस: प्रदूषित हवा में राजपथ पर दिखेगी देश की ताकत

Tue, 26 Jan 2016 12:31 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: in polluted air strength of the country will appear on Rajpath

पूरा देश बेशक राजपथ पर गणतंत्र दिवस का उत्सव देखने को तैयार है। लेकिन मंगलवार को राजधानी की आबोहवा साफ नहीं रहेगी। धूल के महीने कणों पीएम का स्तर मानक से कहीं ज्यादा रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


हालांकि, जनवरी केपहले सप्ताह की तुलना में फिलहाल प्रदूषण के स्तर में सुधार आया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी किये गये वायु गणुवत्ता सूचकांक राजधानी की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब बताई गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को सूचकांक 380 था। वहीं, फरीदाबाद में प्रदूषण स्तर खतरनाक स्तर पर रहा। एनसीआर के इस शहर का सूचकांक 409 था।

दूसरी तरफ सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकॉस्टिंग एंड रिसर्च (सफर) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी आबोहवा खराब रहेगी। गणतंत्र दिवस पर पीएम 2.5 का स्तर बहुत खराब और पीएम 10 का स्तर खराब रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम-विषम खत्म होते ही प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा

Republic Day: in polluted air strength of the country will appear on Rajpath

दूसरी तरफ सफर के सभी मॉनीटरिंग स्टेशनों पर मंगलवार को पीएम 2.5 का स्तर बहुत खराब था। पीएम 2.5 की मात्रा 310-375 के बीच रही।


बता दें कि सीपीसीबी के दर्ज आंकड़ों में जनवरी के पहले सप्ताह में राजधानी की आबोहवा सबसे खराब रही थी। इसी बीच एक दिन के लिये दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित रही। हालांकि, मौसमी दशाओं में सुधार होने से दूसरे हफ्ते में प्रदूषण की मात्रा में गिरावट दर्ज की गई।

लेकिन सम-विषम फार्मूला खत्म होते ही 17 फरवरी को एक बार फिर प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। इसके बाद प्रदूषकों की मात्रा कमोवेश स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed