फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reporter headed to join isis held in delhi

IS ज्वाइन करने निकला मुंबई का पत्रकार गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2015 11:55 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
Reporter headed to join isis held in delhi

अपने फेसबुक पेज पर याकूब मेमन को शहीद बताते हुए आतंकी संगठन ISIS ज्वॉइन करने की इच्छा जाहिर करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली के वसंत विहार से हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस की इस शख्स से लगातार पूछताछ जारी है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अफसरों ने इस आदमी के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है।

बताया जा रहा है कि ये मुंबई में पत्रकार है और इसका नाम जुबेर है। दिल्ली पुलिस की टीम ने इसे पकड़ा है और टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार उसे मुंबई वापस ले जाने की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन

IS का प्रवक्ता बनने पर भारतीय नागरिकता छोड़ने को तैयार

Reporter headed to join isis held in delhi

जुबेर नाम के इस शख्स ने 30 जुलाई को अपनी एफबी पोस्ट में मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को 'शहीद' करार दिया था।

इसके अलावा उसने कहा था कि अगर उसे इस्लामिक स्टेट (आईएस) का प्रवक्ता बना दिया जाता है तो वह भारत की नागरिकता तक छोड़ने के लिए तैयार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जुबेर नवी मुंबई का रहने वाला है और उसे आखिरी बार बांद्रा में ट्रेस किया गया था। बीते मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे गिरफ्तार करने गए थे, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed