फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Report sought from the police regarding the incident where an AAP worker was slapped by Parvesh Verma

Delhi NCR News: प्रवेश वर्मा द्वारा आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली पुलिस और प्रवेश वर्मा को भी नोटिस जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता साहिब सिंह को थप्पड़ मारने के आरोप वाले मामले में दिल्ली पुलिस और मंत्री को नोटिस जारी किया है। आप कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस घटना की स्वतंत्र जांच और खुद व अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई नवंबर में होगी।



याचिका में साहिब सिंह का आरोप है कि 27 सितंबर को पश्चिमी दिल्ली में सड़क निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान मंत्री सीएम परवेश वर्मा ने उन्हें थप्पड़ मारा और हमला किया। घटना की रिकॉर्डिंग वाले उनके मोबाइल फोन को जबरन छीनकर नुकसान पहुंचाया गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके प्राइवेट पार्ट्स पर भी प्रहार किया। सिंह ने विकासपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed