फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसवालों की पिटाई!: 'पीछे से खींचकर जमीन पर गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा', पुलिसकर्मी ने सुनाई अपनी आपबीती

Thu, 08 Oct 2026 07:06 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 07:06 PM IST
सार

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और मारपीट के मामलों में दिल्ली पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

विज्ञापन
Delhi Police Constables attack during protest Punched kicked and assaulted
पुलिस के जवानों ने लगाया मारपीटा का आरोप - फोटो : PTI

राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों पर कथित हमले का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान अपने साथ हुई धक्का-मुक्की और मारपीट की दर्दनाक दास्तां बयां की है।

Trending Videos
Delhi Police Constables attack during protest Punched kicked and assaulted
एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : PTI
प्रदर्शनकारियों द्वारा मारपीट
महिला कर्मियों सहित कई दिल्ली पुलिस कांस्टेबल्स ने आरोप लगाया है कि जब वे अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, तब उग्र भीड़ ने उन्हें लात और घूंसों से पीटा।
 
Delhi Police Constables attack during protest Punched kicked and assaulted
जंतर मंतर इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कॉन्स्टेबल दीपेंद्र संधू का बयान
कॉन्स्टेबल दीपेंद्र संधू ने बताया कि जब वे प्रदर्शनकारियों को यह बता रहे थे कि इलाके में धारा 163 लागू है और वे यहां विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते, तो भीड़ ने उन्हें पीछे से खींचा, जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से हमला किया। उन्होंने बताया कि हमलावर सफेद कपड़े पहने हुए था और हमले के तुरंत बाद वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police Constables attack during protest Punched kicked and assaulted
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र अहलावत का अनुभव
हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र अहलावत ने इसे एक सुनियोजित हमला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीछे से कमर से पकड़कर गिरा दिया और जब उन्होंने हमलावर को पहचानना चाहा, तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसे घेरकर छिपा लिया और बीच के हरे भरे रास्ते से सुरक्षित भगा दिया।

विज्ञापन
Delhi Police Constables attack during protest Punched kicked and assaulted
पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की - फोटो : जी पाल

महिला कांस्टेबल का बयान
महिला कॉन्स्टेबल सीमा ने बताया कि यह घटना आकाशवाणी भवन के पास हुई, जब वे प्रियंका गांधी के साथ बैठे विधायकों को हिरासत में ले रहे थे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान उनका ध्यान चोटों पर नहीं था, बल्कि वे अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed